तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में सुनी गई जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कैबिनेट मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार की अध्यक्षता में विकासखंड पुरकाजी में “तहसील आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों की विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, राशन कार्ड से संबंधित प्रकरण, जिला प्रोबेशन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

मंत्री अनिल कुमार ने सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनसमस्याओं को किसी भी स्तर पर लंबित न रखा जाए तथा उनका निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। मंत्री ने यह भी कहा कि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। इस अवसर पर एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, सीओ सदर डॉ. रविशंकर मिश्रा तथा तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal