गैस आपूर्ति की समस्या पर मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को तलब कर की समीक्षा बैठक

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। घरेलू गैस आपूर्ति से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कपिल देव ने मेरठ रोड स्थित विकास भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरी उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी देशभूषण कमल किशोर कण्डारकर तथा सिटी मजिस्ट्रेट पंकज सिंह राठौर सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर गैस आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान मंत्री कपिल देव ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में हो रही देरी, वितरण व्यवस्था में अनियमितता तथा उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर नियमित निगरानी रखने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा वितरण प्रणाली में सुधार लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण करने वाले जमाखोरों तथा ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को उचित दर पर समय से गैस उपलब्ध हो सके।
इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मंत्री को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरी उपाध्याय ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया, ताकि जनपद की जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal