फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन पहुंचे बुढ़ाना, कृषि भूमि खरीदने की तैयारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता एवं मूल रूप से बुढ़ाना के निवासी नवाजुद्दीन सिद्दीकी गुरुवार के दिन अपने मंझले भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना के मौहल्ला काजीवाडा में स्थित अपने पैतृक आवास पर पहुंचे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के यहां पहुंचने की सूचना पर बुढ़ाना कस्बे में युवाओं में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। अपने पैतृक आवास पर पहुंचकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी पहले अपनी अम्मी हज्जन मेहरुनिशां से मिले। उसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने सगे भाईयों एडवोकेट अलमासुद्दीन‌ सिद्दीकी और माजुद्दीन‌ सिद्दीकी से मिलकर उनका हाल चाल लिया। अपने परिवारजनों से मिलने के बाद वे अपनी कार से सीधे बुढ़ाना तहसील में पहुंचे और अधिवक्ता प्रशांत शर्मा के चैम्बर में पहुंचकर उन्होंने एडवोकेट प्रशांत शर्मा और संदीप बालियान से बात की। अधिवक्ता ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से कुछ कृषि भूमि की खरीद संबंधी कागजात पर उनके हस्ताक्षर कराए।
बताया जाता है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी लगभग पचास बीघा कृषि भूमि खरीदने के प्रयास में हैं, जिसमें से कुछ भूमि का बैनामा कराने के लिए उन्होंने जरूरी रजिस्ट्री बैनामा कागजों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद सभी कागजों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे सीधे बुढ़ाना तहसील में सब। रजिस्ट्रार के आफिस में जहां पर उन्होंने सब रजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन के समक्ष बैठकर बैनामे की सारी प्रक्रिया पूरी कर काफी कागजों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान मौके पर हजारों लोगों खासकर युवा वर्ग में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का खासा क्रेज दिखाई दिया और अपने प्रिय अभिनेता को देखने के लिए वहां हरी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभी एक दो दिन यहां रहकर और जमीन संबंधी कागजी कार्रवाई को पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

वार्ड 44 में सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त नंदन कुमार सिंह ने उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड की साफ-सफाई, नालियों की स्थिति तथा कूड़ा उठान व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। इस अवसर पर वार्ड

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में प्रस्तुत एजेण्डा के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। जिसके लिए उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक में प्रस्तुत समस्या जानसठ रोड पर नैराना विद्युत सब-स्टेशन की

ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत (राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान) का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत (राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान) का प्रभावी क्रियान्वयन करने हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने अवगत कराया कि ज्ञान मास्तम् मिशन” भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने की भारत सरकार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal