अंबा वॉरियर्स फाइनल में पहुंची, मेडिकल मावेरिक्स को 7 विकेट से हराया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमपीएल-2 के दूसरे सेमी फाइनल में अंबा वॉरियर्स ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेडिकल मावेरिक्स को 07 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मेडिकल मावेरिक्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। टीम की ओर से दिनेश कुमार ने 45 रन, मयंक देशवाल ने नाबाद 27 रन व प्रियांशु शर्मा ने 20 रन का योगदान दिया। इस बीच अंबा वॉरियर्स की ओर से विवेक सरोहा और प्रियांशु गौतम ने 2-2 विकेट हासिल किए।
इसके बाद 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी अंबा वॉरियर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से मौ. अमान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 102 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली, वहीं युगदीप सैनी ने 42 रन का योगदान दिया। अंबा वॉरियर्स की इस जीत में अहम भूमिका निभाने में मौ. अमान को मैन आॅफ द मैच चुना गया। आज के फाइटर आॅफ द मैच दिनेश रहे। पुरस्कार वितरण में उद्यमी नरेंद्र गोयल एवं एमसीए अध्यक्ष भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। उद्यमी नरेन्द्र गोयल ने टीम की इस सफलता के लिए टीम को प्रोत्साहित किया। शुक्रवार सुबह 10 बजे अब स्पोर्ट्स स्टेडियम में फाइनल मुकाबला होगा। इस मैच के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं मेरठ कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ. युद्धवीर त्यागी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal