मुजफ्फरनगर में 14 व 15 मार्च को दो पारियों में होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा मुजफ्फरनगर में 14 व 15 मार्च को दो पालियों में उप निरीक्षक भर्ती कि लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार 11 मार्च को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा जिला पंचायत सभागार में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस पर्यवेक्षक, परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक व प्रबन्धकों तथा परीक्षा से सम्बन्धित अन्य अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, पुलिस ओबसर्वर व परीक्षा डियूटी से सम्बन्धित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। डीएम और एसएसपी द्वारा परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं, जिससे किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि परीक्षा केन्द्रों व आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है तथा संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गये है तथा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
एसएसपी ने बैठक में बताया कि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां पर पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मी तैनात रहकर बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में सहायता प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों के क्यूआर कोड भी जारी किए गए हैं, जिनकी सहायता से अभ्यर्थी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से अपने परीक्षा केन्द्र का स्थान ज्ञात कर सकेंगे और समय पर परीक्षा स्थल तक पहुंच सकेंगे। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराया जाए तथा विधिवत चेकिंग के उपरान्त ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश दिया जाये तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण व प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र के अंदर न जाने पाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal