मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (MPL-2) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्वरटन पैंथर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शुभ पंवार ने 27 रन, इसरार खान ने 21 रन और विशांक चौधरी ने 17 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी में परवीन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि दिग्विजय सिंह और यश गर्ग ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्वरटन टाइगर्स की टीम ने 13.2 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से रितुराज शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए, जबकि शिवम चौधरी ने 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। सिल्वरटन टाइगर्स की इस शानदार जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए रितुराज शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज के मैच के फाइटर ऑफ़ द मैच शुभ पवार रहे।
आज पुरस्कार वितरण समारोह में उद्योगपति राजेश जैन,राजीव जैन, संजीव जैन और ऋषभ जैन उपस्थित रहे। आज का दूसरा सेमीफाइनल अंबा और मेडिकल के बीच खेला जाएगा।







