Share :

जीएसटी सुधार के साथ अन्य मुद्दों पर उपेक्षा के लगाए आरोप, सुधार की मांग
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडी समिति सभागार में समिति सभापति, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, मंड़ी सचिव विरेन्द्र चन्देल, जीएसटी आयुक्त प्रशासन शोभित श्रीवास्तव एवं प्रतिभा सिंह एसी सेक्टर-1 के साथ दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल मंडी से व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को अफसरों के समक्ष रखते हुए निदान की मांग की।
बैठक में अध्यक्ष संजय मित्तल ने जीएसटी विभाग से सम्बन्धित समस्याएं रखते हु ए मंडी समिति नवीन मंड़ी स्थल के व्यापारियों से किराये में 2017 से जीएसटी वसूली किए जाने के साथ इसमें व्यापारियों को आईटीसी का लाभ दिए जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंड़ी समिति ने निदेशक के पोर्टल पर चढ़ाने के आदेश की अवहेलना की थी। मामले में मंडी सचिव ने बताया कि जिन व्यापारियों का जीएसटी नम्बर सही मिलेगा उन्हें आईटीसी का लाभ दिया जायेगा। पूर्व में भी कई व्यापारियों के जीएसटी के नम्बर गलत आ गये थे।
यदि किसी बिल पर व्यापारी द्वारा गलत गाड़ी नंबर या दिनांक डाल दिया जाता है और वो गाड़ी पकड़ी जाती है तो जीएसटी के अधिकारी द्वारा बिल पर जितना टैक्स लगा होता हैै उतना ही जमा कराकर माल छुड़ा लिया जाता है, जबकि जीएसटी में प्रावधान है कि इस प्रकार की गलती पर 2000/- रुपए जुर्माना लगाकर माल छोड़ा जा सकता है। इस पर जीएसटी आयुक्त ने कहा कि ऐसे आदेश सभी अधिकारियों को पहले किये जा चुके है एवं पुन: कर दिये जायेंगे। इसके अलावा मंडी समिति से सम्बन्धित खाद्य तेलों पर लगने वाले यूजर चार्ज को मुख्यमंत्री ने 170वीं बैठक में कुछ शर्तों के साथ खत्म कर दिया था लेकिन लिखा-पढ़ी करने के बाद भी उसका आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जिस पर तय किया गया कि उक्त पत्र को डीएम के पत्र के साथ में जल्द लखनऊ भेजा जायेगा। मंडी समिति से ही सम्बन्धित अनाज मंडी के फड़ों का निर्माण कराने के लिए अनेकों बार मंडी समिति को व डीडीसी को पत्र लिखा जा चुका है मगर अभी तक फड़ों का निर्माण नहीं हुआ है। इस पर मंडी सभापति ने डीडीसी मंडी सहारनपुर से फोन पर वार्ता की। डीडीसी ने सभापति को बताया कि फड़ों का एस्टीमेट बन चुका है जल्द ही फड़ों का निर्माण करा दिया जायेगा। बैठक में हरिशंकर तायल, मनमोहन मूंधड़ा, सुरेन्द्र बंसल, श्यामसिंह सैनी, नितिन संगल, अनुज सिंघल, नितिन सिंघल, विवेक गर्ग, सत्य प्रकाश, अंकित गर्ग आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal