शांतनु की तूफानी पारी से हुई सिल्वरटन पैंथर्स की 40 रन से जीत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के 24 वें मैच में सिल्वरटन पैंथर्स की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बिंदल स्ट्राइकर्स को 40 रन से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्वरटन पैंथर्स टीम ने 20 ओवर में 04 विकेट के नुकसान पर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच का टॉस फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष अंकित संगल द्वारा कराया गया। इस बीच टीम की ओर से शांतनु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 139 रनों की विस्फोटक पारी खेली, इसमें कई चौक्के और छक्के भी शामिल रहे। इसके अलावा मौहम्मद दानिश ने 18 रन और अश्वनी पंवार ने 15 रन का योगदान दिया। बिंदल स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी में आदित्य कुमार और अभिषेक ठाकुर को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी बिंदल स्ट्राइकर्स टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभिनव मलिक ने 40 रन व अक्षित त्यागी ने 41 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सिल्वरटन पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में लक्ष्य चौधरी ने 3 विकेट लेकर बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। शांतनु को उनकी शानदार 139 रनों की पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार उन्हें डॉ. संजीव बालियान पूर्व केंद्रीय मंत्री व आशीष पाहुजा ने दिया। आज के पुरस्कार वितरण समारोह में बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ, क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन भीमसेन कंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान फाइटर आफ द मैच का खिताब अक्षित त्यागी को अंकुर दुआ के द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यातायात पुलिस ने चलाया चाबुक, 225 वाहनों के काटे चालान, वसूला 4.32 लाख का जुर्माना

मजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और आमजन को अनावश्यक शोर से राहत दिलाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस ने सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए इस विशेष अभियान में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न और हूटर का

डीएम उमेश मिश्रा से मिले व्यापारी, गिनाई क्षेत्र की समस्याएं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने सोमवार को दम उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण को एक ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन में व्यापारियों ने डीएम को अवगत कराया की पिछली बैठक में पीयूष गोयल के मकान से अशोक जैन कपड़े वाले के मकान तक़ सड़क की

एसडी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में “नारी नहीं अबला, शक्ति का स्वरूप है” विषय पर आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के सांस्कृतिक क्लब कलाकृति मंच के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक का शीर्षक “नारी का सम्मान – देश का अभिमान” रहा, जिसने उपस्थित दर्शकों को भावुक करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया। इस

प्रयत्न संस्था की ओर से सनातन धर्म में चिकित्सा शिविर आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रयत्न संस्था एवं यथार्थ सुपर स्पेशलिटी ग्रेटर नोएडा की सार्थक पहल पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सनातन धर्म सभा में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परीक्षण किया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व सीएमओ डॉ सुनील कुमार, डॉ प्रेरणा

दर्द से दिव्यता तक रेस्क्यू फाउंडेशन की सैकड़ों बच्चियों ने परमार्थ निकेतन में पाया जीवन का नया सूर्याेदय

ऋषिकेश (संतोष कुमार)। परमार्थ निकेतन में रेस्क्यू फाउंडेशन मुंबई और दिल्ली की सैकड़ों बच्चियाँ त्रिवेणी आचार्या और उनकी टीम के नेतृत्व में परमार्थ निकेतन आयी। परमार्थ निकेतन के दिव्य, शांत व आध्यात्मिक वातावरण में इन बच्चियों ने पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में प्रार्थना, गंगा स्नान, हवन, ध्यान, गंगा आरती और सत्संग

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पंजाबी धर्मशाला ज्वालापुर में आयोजित की गई। बैठक में वाल्मीकि समाज को धार्मिक रूप से मजबूत बनाने पर विचार किया गया और धर्मपीठ की स्थापना की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शिवअनार्य, संगठन के धर्मज्ञ वीर श्रेष्ठ धर्मवीर अनार्य, वीरेश ओपी कल्याण, वीरेश

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई