मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रदेश मुख्यालय से सजीव प्रसारण के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला एवं मेधावी बालिकाओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्तिशरण श्रीवास्तव, प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्षा रीना पंवार एवं सदस्य पिंकी रानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन सुना गया। विकास भवन में संपन्न कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की 3 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनांतर्गत जिले के एक लाभार्थी को लैपटॉप वितरण किया गया। साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जनपद के वार्षिक कैलेंडर (टोल-फ्री नम्बर) का सभी सम्मानित मुख्य अतिथियों के द्वारा विमोचन किया गया।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






