डीेएस पब्लिक में महिला सम्मान एवं अधिकार विषय पर कार्यशाला आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान व अधिकार विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए राष्ट्र एवं विश्व निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर रेनू शर्मा ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी। इससे पूर्र्व विशिष्ट अतिथि रेनू शर्मा का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिए रेनू शर्मा तथा एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन को पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र की प्रगति एवं समृद्धि उस राष्ट्र में महिलाओं की प्रगति एवं स्मृद्धि पर निर्भर करती है। आज जल-थल से आसमान की ऊंचाइयों तक महिलाओं ने अपनी सफलता का परचम लहराकर यह सिद्ध कर दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार से कम नहीं है। शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान से लेकर रक्षा सेवाओं तक में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हंै। कार्यक्रम में एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज निर्माण में महिला की भूमिका एवं उनके बहुमूल्य योगदान का बखान किया। अंत में प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज भी महिला अधिकारों एवं उत्थान के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। समाज में आज भी महिलाओं को लैंगिक भेदभाव एवं कार्य स्थल पर भेदभाव जैसे व्यवहार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं को समानता के अधिकार देकर ही एक स्वस्थ समाज एवं संपन्न एवं गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal