शहरी विकास महायोजना को पालिका बोर्ड की मिली हरी झंडी सदन में 290 करोड़ रुपए के वार्षिक बजट पर लगी मुहर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में 159 प्रस्तावों वाले ऐतिहासिक एजेंडे को सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया। मात्र 20 मिनट चली बैठक की कार्यवाही में नगरीय विकास के लिए चेयरपर्सन की महायोजना को लेकर पालिका बोर्ड पूरी तरह एकमत दिखे। पालिका सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 290.34 करोड़ रुपये की अनुमानित आय का मूल बजट मंजूर किया गया, वहीं शहर के विकास कार्यों पर कुल 486.76 करोड़ रुपये व्यय करने की बड़ी महत्वाकांक्षी योजना को भी सदन में स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सदन की पदेन सदस्य एमएलसी वन्दना वर्मा भी पहुंची, जिनका चेयरपर्सन समेत सदन ने स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने नगर पालिका के कामकाज को इस दौरान सराहा।
शनिवार प्रात: 11 बजे नगर पालिका सभागार में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में शुरू हुई बोर्ड बैठक में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने विशेष प्रस्ताव बजट के साथ ही 159 प्रस्तावों वाले एजेंडे को सदन में प्रस्तुत किया। इसमें गत कार्यवाही की पुष्टि के बाद बजट प्रस्ताव पारित हुआ। बोर्ड बैठक में पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश, 300 से ज्यादा नई सड़क, जल निकासी में सुधार व सौन्दर्यकरण परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। कर्मचारियों के आर्थिक हितों को लेकर बड़े निर्णय हुए।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित मूल बजट में 2,90,34,90,000 रुपये आय व 4,86,76,00,000 रुपये का अनुमानित व्यय सर्वसम्मति से पारित किया। लेखा विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में पालिका की वास्तविक आय 1,82,21,41,198 रुपये व व्यय 1,52,49,94,023 रुपये दर्ज किया गया। एक फरवरी तक पालिका के पास 2,66,78,87,900 रुपये की धनराशि अवशेष रही। अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की समाप्ति पर 486.76 करोड़ रुपये व्यय करने के बाद 70.37 करोड़ से अधिक राशि अवशेष रहेगी। बोर्ड बैठक में सौंदर्यकरण से जुड़े 30 विशेष कार्यों की करीब 24 करोड़ की कार्ययोजना को भी मंजूरी दे दी। इनमें शहर के 3 ओवरब्रिजों के नीचे खाली स्थानों का उपयोग जनसुविधाओं के लिए किया जाएगा। जानसठ ओवरब्रिज के नीचे बास्केटबॉल कोर्ट, गांधी कॉलोनी ओवरब्रिज के नीचे ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। ओवरब्रिजों पर सीएनसी कटिंग व लाइटिंग कार्य कराया जाएगा, जिससे रात्रि में शहर की सुंदरता बढ़ेगी और युवाओं को खेल व व्यायाम की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। मेरठ रोड, रुड़की रोड और कच्ची सड़क क्षेत्र में भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जिन पर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानसठ, भोपा एवं गांधी कॉलोनी मार्ग के ओवरब्रिजों पर सवा करोड़ रुपये के करीब की लागत से लाइटिंग कार्य होगा। वहीं डीएम आवास से सुजडू चुंगी तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये से आरसीसी नाला एवं स्लैब निर्माण, मेरठ रोड और सरकुलर रोड पर करीब 10 करोड़ के सौन्दर्यकरण के कार्य, मुख्य मार्गों के डिवाइडरों व पाथ-वे पर गमले, नई मंडी चौड़ी गली में फैंसी पोल, शिव चौक पर वॉल डेकोरेशन तथा चुंगी नंबर दो का सौन्दर्यकरण भी स्वीकृत प्रस्तावों में शामिल हैं। वहीं कंपनी बाग में टॉय ट्रेन के सौन्दर्यकरण पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे तथा 19.80 लाख की लागत से 52 बिस्तरों वाला दो शौचालय युक्त आवासीय कंटेनर खरीदा जाएगा, जिसका उपयोग विशेषकर वर्षा ऋतु में किया जाएगा। बैठक में वार्ड 20 के सभासद हनी पाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मौन धारण किया गया। वहीं चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की ओर से सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। बैठक में 55 निर्वाचित सदस्यों में से 45 सभासद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal