श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर समिति ने निकाली भव्य निशान यात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर(रिपोर्टर)। फाल्गुन मास की एकादशी पर मुजफ्फरनगर भक्तिरस में सराबोर नजर आ रहा है। श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर समिति के द्वारा मनाये जा रहे पांच दिवसीय खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव में शुक्रवार को शिव चौक से भव्य निशान पदयात्रा का आयोजन किया, जिसमें बाबा श्याम के भक्तों के रूप में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
नई मंडी क्षेत्र के भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर समिति द्वारा 24 फरवरी से मनाये जा रहे फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान पदयात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को शिव चौक से आस्था के उत्साह के साथ हुआ। पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के बीच जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से यात्रा को रवाना किया। निशान यात्रा का शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप और मंदिर समिति अध्यक्ष भीमसेन कंसल द्वारा किया गया। इस दौरान शिव चौक परिसर में बाबा श्याम की आरती और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
जनप्रतिनिधियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में लाल-पीले निशान लेकर बाबा के जयकारों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु भजनों की धुन पर नाचते-गाते हुए नई मंडी स्थित गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर की ओर बढ़े। जय श्री श्याम के उद्घोष से पूरा मार्ग गूंजता रहा। यह निशान यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों शिव चौक, झांसी रानी चौक, टाउन हॉल रोड, भोपा पुल और पीठ बाजार से होकर गुजरी। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था की गई। गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने निशान अर्पित कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।


मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पांच दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत फूलों की होली, चंग धमाल, संकीर्तन और भंडारे जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव का समापन 28 फरवरी को भव्य भंडारे के साथ होगा। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बाबा श्याम की निशान यात्रा में शामिल होने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस अवसर पर अनिल गोयल, जेपी गोयल, अम्बरीष सिंघल, रजत गोयल, अनिल ऐरन, विकल्प जैन, गोल्डी सिंधी, रजत राठी, यश गर्ग, विकास अग्रवाल, प्रतीक सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal