चेयरपर्सन की स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी पहल, हर घर में बनेगी अब कूड़े से खाद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के पवित्र संकल्प के साथ पालिका चेयरपर्सन ने गीले कचरे के निस्तारण को होम कंपोस्टिंग अभियान की शुरूआत की है। साथ ही कूड़ा निस्तारण में होम कम्पोस्टर कंटेनर वितरित करते हुए प्रेरक संदेश देने का भी काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले दिनों में हर घर में होम कंपोस्टिंग प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा, जिसके लिए सभासदों के साथ अन्य टीमें लोगों को जागरुक भी करेंगी।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गुरूवार को कंपनी बाग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और सभासदों के साथ नागरिकों को होम कम्पोस्टिंग के लिए विशेष रूप से तैयार किए प्लास्टिक के कंटेनर वितरित किए। इनमें रसोई से निकलने वाला गीला कचरा एकत्र कर उसे खाद में परिवर्तित किया जाएगा। इस दौरान लोगों को आईटीसी सुनहरा कल की टीम द्वारा होम कम्पोस्टिंग के लिए जागरूक करने के साथ कंटेनर के उपयोग की जानकारी दी गई। इनमें फल, सब्जियों के छिलके, चाय-पत्ती, सड़ा-गला अनाज, खराब फल-सब्जियां आदि डाले जा सकते हैं। वहीं निचले हिस्से में एक टोंटी लगाई गई है, जिसे सप्ताह में दो से तीन बार खोलकर निकलने वाले तरल को बोतल में भरकर पुन: उसी पात्र में डालना होगा। यह तरल कचरे के शीघ्र अपघटन में सहायक होगा। करीब 30 से 45 दिनों के भीतर गीला कचरा सूखकर जैविक खाद में बदल जाएगा और नीचे तरल खाद भी उपलब्ध होगी। तैयार खाद का उपयोग घरों में लगे पौधों और बगीचों में किया जा सकेगा। वहीं अतिरिक्त खाद को बेचकर नागरिक अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकेंगे।
इस दौरान पालिका के स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में स्वच्छता के लिए योगदान करने पर सभासदों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां कूड़ा डलावघर मुक्त वार्ड 49 के सभासद मनोज वर्मा की विशेष सराहना की गई। वहीं होम कम्पोस्टिंग को अपनाने वाले मिथलेश सिंह, दीपाली वत्स, अलंकार त्यागी व अनिता वर्मा को स्वच्छता योद्धा के रूप में प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभासद मनोज वर्मा, नवनीत शर्मा, प्रशांत गौतम, अमित पटपटिया, शौकत अंसारी, शहजाद चीकू, आदिल मलिक, नौशाद, सतीश कुकरेजा, शोभित गुप्ता, शाहिद आलम, मौ. सलीम, प्रमोद अंबेडकर के अलावा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, एनएसए डॉ. अजय प्रताप शाही, चीफ योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा, लिपिक संदीप यादव, दुष्यंत सिंह, मौ. सालिम, दीपक सैनी, मौहम्मद अर्श मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई