शिव चौक से निकली बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर(रिपोर्टर)। श्रीश्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव के तीसरे दिन श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के आह्वान पर सैकड़ों श्याम प्रेमी शिवचोक पर निशान यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे।। सभी श्रद्धालु श्याम प्रेमियों के हाथों में श्री खाटू श्याम जी के निशान (धर्म ध्वजा) लहरा रही थी। प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अंकुर दुआ, भाजपा नेता अचिंत मित्तल,विशाल गर्ग एवं समिति के सभी सदस्यों द्वारा धारण किए गये ध्वज की पूजा अर्चना व भगवान श्याम की आरती करने के साथ ही निशान यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र सूरजगढ़ निशान रहा कहते हैं जो बाबा का प्रेमी इस निशान के नीचे से निकल गया श्याम बाबा उसके सभी काम बना देते हैं और यह सूरजगढ़ निशान खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर लहराता है। शिव चौक से निशान यात्रा धूमधाम से प्रारंभ होकर झांसी की रानी चौक, मालवीय चौक से भोपा रोड रेलवे पुल होकर गौशाला रोड से पीठ बाजार बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यहां पर हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हुए श्री श्याम प्रभु के चरणों में निशान अर्पित किए। मंदिर के बाहर अंकित गर्ग (चावल वालो) ने कढ़ी चावल प्रसाद वितरित किया और कहा में बहुत पहले से श्याम परिवार सुखी परिवार समिति से जुड़ा हुआ हूँ और रहूंगा समिति ने अंकित गर्ग का आभार व्यक्त किया। शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को श्री रामलीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली पर श्याम बाबा के विशाल संकीर्तन का आयोजन समिति के द्वारा किया गया है जिसमें वृंदावन से रसिक संत बाबा चित्र विचित जी महाराज पधार रहे हैं जो बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगे श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग , विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, संजीव वर्मा, हर्षित अग्रवाल, प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल,अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग, विवेक बंसल, मनोज खंडेलवाल एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal