मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेन्द्र कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सत्येंद्र चौधरी के निर्देशन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम सदर तहसील में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष बाल कल्याण समिति रीना पंवार एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी मानव तस्करी विरोधी इकाई जय सिंह भाटी का नायब तहसीलदार प्रीति ने बुके देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु शासन एवं प्रशासन की हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जागरूक किया।
थाना प्रभारी जय सिंह भाटी ने महिलाओं को प्रशासनिक हेल्प लाइन नंबर 112, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 एवं बाल विवाह बाल, भिक्षावृत्ति, बाल श्रम आदि के बारे में जागरूक किया। पैरा लीगल वालंटियर गौरव मलिक ने 22 फरवरी को प्राधिकरण द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजड़ू में आयोजित होने वाले मेगा शिविर के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आगामी 14 मार्च को लगने वाली राष्टÑीय लोक अदालत के बारे में किस प्रकार व्यक्ति अपने विवादों जैसे बैंक विवाद, यातायात विवाद, घरेलू संपत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद आदि का निस्तारण सरल एवं आसान तरीके से कैसे लाभ उठा सकेगा। प्राधिकरण द्वारा मिलने वाले फ्री अधिवक्ता एवं विधिक हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने बाल विकास परियोजना द्वारा उपस्थित गर्भवती महिलाओं एवं धात्रियों को पोषण किट देकर लाभान्वित किया। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र से गजेंद्र सिंह ने कल्याणकारी योजनाएं वृद्धा व विधवा पेंशन, बाल सेवा, श्रमिक योजना आदि के बारे में पात्र लोगों को संबंधित विभाग से लाभ लेने को जागरूक किया। इस दौरान जन समूह को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई। नायब तहसीलदार प्रीति ने जागरूकता कार्यक्रम विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सब-इंस्पेक्टर जगत सिंह, हेड कांस्टेबल अमर जीत, पैरालीगल वालंटियर रजनी पंवार, धनीराम, बबीता, प्रवेश एवं सदर तहसील के कर्मचारियों का सहयोग रहा।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






