मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम-सीडीओ के निर्देश पर गुरूवार को डॉ. राजीव कुमार द्वारा महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें डीएवी कॉलेज के एनएसएस वालंटियर्स ने प्रतिभाग किया। अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, गरिमापूर्ण और अनुकूल कार्य वातावरण बनाने तथा उन्हें यौन उत्पीड़न के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करना है।
उक्त कार्यशाला में डॉ. राजीव कुमार सदस्य द्वारा पॉश एक्ट 2013 के अंतर्गत महिलाओं की कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं गरिमा हेतु सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों/संगठनों/ शैक्षणिक संस्थानों/ कार्यालयों/ अस्पतालों व असंगठित क्षेत्रों/अन्य कार्य स्थलों पर आंतरिक समिति व जनपद स्तर पर गठित स्थानीय समिति, अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों के विषय में जानकारी प्रदान की गई। महिला सुरक्षा एवं सम्मान विषय पर प्रश्नोत्तरी के आयोजन में सफल प्रतिभागियों में नबिया, गुलजहां, प्रीति, वंशिका, कायम व सुम्बुल को सम्मानित किया गया। मुजफ्फरनगर के शैक्षिक संग्रहालय में पॉश अधिनियम 2013 पर आयोजित कार्यशाला में डीएवी पीजी कॉलेज के एन एसएस कार्यक्रम अधिकारी, अन्य प्रोफेसर व वालंटियर्स ने प्रतिभाग किया। उक्त कार्यशाला में डीए वी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेश कुमार के मार्गदर्शन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. डॉ. संजीव कुमार, प्रो. डॉ. रचना त्यागी, प्रो. डॉ. योगेश, प्रो. डॉ. आसिफ व वालंटियर पलक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






