मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परिवहन विभाग की ओर से जनपद के वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए 20 एवं 21 फरवरी को परिवहन कार्यालय मुजफ्फरनगर में परिवहन मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यूनियन बजट 2026 में लागू की एकमुश्त कर (वन टाइम टैक्स) व्यवस्था के संबंध में वाहन स्वामियों के साथ विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों को मेले में इस दौरान विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
परिवहन विभाग की ओर से आयोजित मेले में कर निर्धारण प्रक्रिया, कर गणना की विधि, भुगतान की समय-सीमा तथा संबंधित नियमों की स्पष्ट रूप से जानकारी दी जाएगी। वहीं वाहन स्वामियों की शंकाओं का यहां पर समाधान मौके पर ही किया जाएगा। इसके साथ कर भुगतान या समायोजन की सुविधा भी यहां पर प्रदान की जाएगी। एआरटीओ ने जनपद के वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एकमुश्त कर व्यवस्था एवं अन्य परिवहन नियमों की जानकारी भी प्राप्त करें। यह परिवहन मेला 20 एवं 21 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से परिवहन कार्यालय मुजफ्फरनगर में आयोजित होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज
हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में






