ब्रह्मकुमारीज द्वारा धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बामनहेरी सेवा केंद्र पर महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रात:काल बामनहेरी गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी माताओं, युवाओं एवं ग्रामीणों उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शोभायात्रा सेवा केंद्र से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: केंद्र पर संपन्न हुई। यात्रा में आध्यात्मिक संदेशों से युक्त बैनर-पोस्टर एवं शिव महिमा के गीतों ने वातावरण भक्तिमय बना दिया। बच्चों एवं युवाओं की अनुशासित सहभागिता ने इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। शोभायात्रा के उपरांत सेवा केंद्र परिसर में सार्वजनिक कार्यक्रम का कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शिव स्तुति से हुआ। केशवपुरी सेवा केंद्र की इंचार्ज राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्म जागृति व परिवर्तन का दिव्य संदेश देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परमपिता शिव निराकार, ज्योतिबिंर्दु स्वरूप परमात्मा हैं, जो कलियुग के अंधकार में ज्ञान का प्रकाश फैलाकर मानव जीवन को पवित्र बनाने का कार्य करते हैं। इस दौरान ब्रह्माकुमार शशांक ने कहा कि महाशिवरात्रि का संदेश है-जागो आत्मा, परमात्मा आ चुके हैं। यह पर्व आत्मा से परमात्मा के मिलन, आत्मशुद्धि और दिव्य जीवन की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। इस दौरान शलभ गुप्ता व आचार्य संजीव शर्मा ने भी ब्रह्मकुमारीज द्वारा समाज को श्रेष्ठ बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10 वा स्थापना दिवस सहारनपुर बस स्टैंड के सामने स्थित वैंकटहाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) समर ठाकुर

रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जूना अखाड़े ने स्थगित किए सभी धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बिष्ट के निधन पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने तीन दिन तक पूरे देश में अपने सभी प्रमुख मठों, मंदिरों और आश्रमों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई