मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बोल-बम, बम-बम के जयघोषों के बीच महाशिवरात्रि पर नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर आस्था एवं भक्ति का सैलाब दिखाई दिया। शिवमूर्ति संचालन मंडल की ओर से शिवचौक पर आयोजित महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप समेत नगर के संभ्रांत लोगों के अलावा संचालन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान महाआरती में पधारे अतिथियों को शिवमूर्ति संचालन समिति ने पटका पहना कर स्वागत किया।
शिवचौक पर आयोजित की गई महाआरती कार्यक्रम में डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, श्री शिवमूर्ति संचालन समिति के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल, उद्यमी भीम कंसल, शिव चरण गर्ग, उद्यमी रघुराज गर्ग, व्यापारी संजय मित्तल, अधिवक्ता सुखदेव मित्तल, परीक्षित मित्तल, कन्हैया शर्मा, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा समेत बड़ी संख्या में नगर की जनता व जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इससे पूर्व दोपहर में शिवचौक पर संपन्न आरती में नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीओ सिटी के सिद्धार्थ मिश्रा ने संयुक्त रूप से सप्तनीक भाग लेते हुए बाबा की पूजा-अर्चना करते हुए बाबा की पूजा अर्चना की। इस दौरान श्री शिव मूर्ति संचालन मंडल अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल, उद्यमी भीम कंसल, शिव चरण गर्ग, अरविन्द भारद्वाज, कुलदीप चौहान, रजत गोयल, गौरव मुंडे समेत बड़ी संख्या में शिवभक्तों के साथ ही कांवड़ियां मौजूद रहे।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष






