बसंतोत्सव पर न्यू होराइजन स्कूल में बिखरी सतरंगी छटा,चेयरपर्सन व ईओ ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को न्यू होराइजन स्कूल में बसंत उत्सव प्रकृति की नवपल्लवित आभा, उल्लास व रंगों की सतरंगी छटा के साथ अत्यंत भव्य एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाले वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस सांस्कृतिक महोत्सव की गरिमा को ऊँचाइयाँ प्रदान करने हेतु मुख्य अतिथि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप तथा गेस्ट आॅफ आॅनर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। दीप प्रज्ज्वलन के पावन अनुष्ठान के साथ प्रारंभ कार्यक्रम ने परिसर को सकारात्मक ऊर्जा, मंगलभाव और उत्साह से आप्लावित कर दिया। इस दौरान प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में नर्सरी के बच्चे कीट-पतंगों एवं पशु-पक्षियों के मनोहर रूपों में सजे-धजे, बाल-सुलभ मुस्कान के साथ मंच पर छा गए। एलकेजी के विद्यार्थियों द्वारा देश के विविध प्रांतों की संस्कृति, परंपरा और वेशभूषा को जीवंत प्रस्तुति में ढालकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की अनुपम झलक दिखाई। यूकेजी की ओपन कैटेगरी में बच्चों की कल्पनाशीलता व आत्मविश्वास देखते ही बनता था। कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों ने सृजनात्मक सोच से बसंत ऋतु की कोमलता, रंगीन कली-कुसुम और उल्लास को कागज पर साकार कर दिया। बच्चों के हाथों पर बने रंग-बिरंगे टैटू आकर्षण का केंद्र रहे, जिससे पूरा परिसर रंगीन, उत्सवमय और आनंदोल्लास से सराबोर हो उठा। मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित करते हुए बच्चों को सम्मानित किया, जिससे बच्चों का उत्साह द्विगुणित हो गया व उनके चेहरों पर अपार आनंद झलक उठा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में आशा जैन, मुक्ता वर्मा, पूर्णिमा कांबोज, अनु कुच्छल, अल्पना गोयल, नीरू शर्मा एवं अंजली मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। समापन अवसर पर प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ देते हुए सफल आयोजन में सहयोग के लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति कृतज्ञता सहित धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई