जीआईसी में क्रीड़ा वार्षिक उत्सव की रही धूम खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आगे बढ़ने को किया प्रेरित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज में क्रीड़ा गतिविधियों के तहत क्रीड़ा वार्षिक उत्सव आयोजित किया। कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईओएस राजेश श्रीवास, प्रधानाचार्य सुभाषचंद एवं उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। स्वागत के बाद क्रीड़ा मैदान में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में संगीत शिक्षिका पूनम रानी द्वारा निर्देशित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षिक रिपोर्ट, शिक्षणेत्तर गतिविधियों की उपलब्धियों से अवगत कराया। आज के कार्यक्रम में उत्साह एवं उमंग के साथ कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, दौड़,म्यूजिकल चेयर एवं रस्साकसी खेल प्रतियोगिताएं सभी वर्गों में व्यायाम शिक्षिका सीमा रानी के निर्देशन में संपन्न हुए। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। एनसीसी कैडेट समीर मलिक को आॅल इंडिया थल सैनिक कैंप में प्रथम स्थान प्राप्त करने एवं अक्षरा को स्टेट लेवल पर जूडो कराटे में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में आए डॉ. विकास काकरान, रणवीर सिंह, अंशु सिंह, प्रीति चौधरी व गया प्रसाद ने सभी बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थियों व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में एनएफसी प्रभारी प्रमोद कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर, जिला अध्यक्ष डॉ. राहुल कुशवाहा एवं कैप्टन बबीता राणा के अलावा ममता, गीता, अनिल, सोहन पाल, ब्रह्म प्रकाश, राकेश पाल, राकेश मलिक, प्रवीण, भूपेंद्र आर्य, आकांक्षा, वंदना, सीमा, नेहा, सरिता, नीतू, सरताज अली, राजीव गोयल, रकम सिंह, मनोज दीक्षित, मोहित, आदर्श, सुप्रिया, सना एवं रितेश आदि का विशेष योगदान रहा। क्रीड़ा उत्सव के के सफल संचालन में क्रीड़ा प्रभारी सीमा रानी एवं कोच राकेश का विशेष सहयोग रहा। अंत में प्रधानाचार्य ने विजयी बच्चों को मैडल, शील्ड, प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को खेल भावना से खेल में प्रतिभाग करने लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal