वैश्य समाज के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी पर सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर वैश्य समाज के प्रति की जा रही कथित आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणियों को लेकर जनपद में वैश्य समाज का आक्रोश खुल कर सामने आया। शनिवार को संयुक्त वैश्य मोर्चा के बैनर तले समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
संयुक्त वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में शनिवार को वैश्य समाज के लोग कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान समाज के लोगों ने ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया कि प्रसन्न कुमार नामक व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर वैश्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक, अपमानजनक और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। इस दौरान डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि आरोपी द्वारा वैश्य समाज को अनर्गल बनिया, भस्मासुर, ईस्ट इंडिया कंपनी के आदमी एवं लाला जैसे शब्दों से संबोधित किया जा रहा है, जिससे वैश्य समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। संयुक्त वैश्य मोर्चा ने इसे सोशल मीडिया का दुरुपयोग बताते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि आरोपी की सोशल मीडिया आईडी तत्काल प्रभाव से ब्लॉक किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों पर रोक लग सके। मोर्चा ने यह भी आग्रह किया कि जिस प्रकार अन्य समाजों के खिलाफ जाति सूचक शब्दों के प्रयोग पर कानून के तहत कार्रवाई होती है, उसी प्रकार वैश्य समाज के लिए अलग से प्रभावी कानून बनाया जाए। वैश्य मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से एक अन्य गंभीर घटना का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को वैश्य समाज के उद्यमी अंशुल सिंघल व दीपक जैन की बामनहेड़ी गांव में स्थित फैक्टरी में असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन घुसकर उत्पात मचाने, फैक्टरी उखाड़ देने तथा जान-माल को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी गईं। मोर्चा का कहना है कि संबंधित फैक्टरी के पास प्रदूषण विभाग से सभी आवश्यक एनओसी मौजूद हैं, इसके बावजूद कुछ लोग प्रदूषण के नाम पर समाज के उद्यमियों को परेशान कर रहे हैं। इस घटना से समाज में भारी रोष व्याप्त है। संयुक्त वैश्य मोर्चा ने शासन-प्रशासन से आग्रह किया कि आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस दौरान मुख्य रूप से शलभ गुप्ता, सुनील तायल, शिखर राजवंशी, मनीष गुप्ता, पंकज सिंघल, राजीव गर्ग, शुभम अग्रवाल, सुभाष गोयल, भूपेन्द्र गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई