एकमुश्त समाधान योजना द्वितीय की चरण अवधि बढ़ी, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्युत उपभोक्ताओं को यूपी पॉवर कॉरपोरेशन की एक मुश्त समाधान योजना ओटीएस के द्वितीय चरण की अवधि बढ़ा दी गई है। इस निर्णय से बकाया भुगतान, विद्युत चोरी और अन्य लंबित मामलों में फंसे तमाम विद्युत उपभोक्ताओं को छूट का लाभ देने के लिए अतिरिक्त मौका फिर से मिलेगा।
सोमवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि यूपी पॉवर कॉरपोरेशन की एकमुश्त समाधान योजना के द्वितीय चरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि पहले यह योजना 31 जनवरी को समाप्त हो रही थी, लेकिन अब इसे पॉवर कारपोरेशन ने 5 फरवरी तक लागू रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत विद्युत बकाया, विद्युत चोरी समेत अन्य विभिन्न प्रकरणों में विद्युत उपभोक्ताओं को उक्त छूट प्रदान की जा रही है। योजना का उद्देश्य लंबित बकाया की वसूली के साथ उपभोक्ताओं को राहत देना है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त दबाव के अपने मामले का निस्तारण कर सकें।
मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने जनपद के ऐसे विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अब तक एकमुश्त योजना के अंतर्गत पंजीकरण नहीं कराया है, वे छूट का लाभ पाने के लिए निर्धारित अवधि के भीतर आगे आकर पंजीकरण कराएं और उपलब्ध छूट का पूरा लाभ उठाएं। निगम की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी प्रकार की अतिरिक्त छूट का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई