महावीर चौक सौंदर्यकरण कार्य का पालिका चेयरपर्सन ने किया औचक निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में सौंदर्यकरण को गति देते हुए नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने महावीर चौक के रूपांतरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष ने चल रहे सौंदर्यकरण कार्यों का अचानक निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।
नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरुवार को भगवान महावीर को समर्पित शहर के प्रमुख महावीर चौक सौंदर्यकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौराहे पर स्थापित कलश पार्क में लगाई जा रही नई रैलिंग और आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था को बारीकी से परखा। आधुनिक डिज़ाइन वाली यह रैलिंग और इसमें की जा रही लाइटिंग महावीर चौक के सौंदर्य में अभूतपूर्व वृद्धि करेगी और आने-जाने वालों के लिए यह स्थान एक आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करेगा।
पालिका चेयरपर्सन ने बताया कि चौराहे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लोहे के मजबूत पिलर भी लगाए जा रहे हैं, इनमें पत्थर भी लगाये जायेंगे और इनमें आधुनिक रिफलेक्टर लगाने की तैयारी है। ताकि सड़क पर दौड़ते वाहन चौराहे की संरचना को नुकसान न पहुँचा सकें और रोड सेफटी में भी लोगों को मदद मिल सके। इसके साथ ही इस कलश पार्क के फर्श को भी टाइल्स लगाकर पक्का किया जायेगा। यहां पर लगाये गये बड़े कलश को भी पेंट कराया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार और उपस्थित पालिका अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता में पूर्ण किए जाएँ। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
निरीक्षण के बाद नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मुजफ्फरनगर शहर को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को इस प्रकार विकसित किया जाए कि वे शहर की पहचान बनें। सौंदर्यकरण केवल दिखावे का कार्य नहीं, बल्कि नागरिक सुविधा, सुरक्षा और शहर के गौरव से जुड़ा हुआ प्रयास है। हम चाहते हैं कि नगर का हर निवासी स्वच्छता और सौंदर्य को अपनाने में सहयोग करे। महावीर चौक के सौन्दर्यकरण में इसके धार्मिक महत्व को भी ध्यान में रखा गया है। रैलिंग के डिजाइन में कलश, घंटी और जैन समाज के अन्य धार्मिक प्रतीकों को भी शामिल किया गया है। आने वाले समय में कई अन्य चौराहों और पार्कों के साथ ही मुख्य मार्गों पर भी इसी प्रकार की आधुनिकल लाइटिंग रैलिंग लगाने के लिएकार्य शुरू किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही भी मौजूद रहे और उन्होंने अध्यक्ष को सौंदर्यकरण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई