राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन…… पर झूमे श्रोता

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब चैम्बर की ओर से भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज के आॅडिटोरियम में काव्य संध्या शुभारम्भ-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रवादी कवयित्री अनामिका जैन अम्बर एवं कवि सौरभ जैन सुमन रहे। वहीं मुख्य अतिथि सांसद हरेन्द्र सिंह मलिक, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, रोटरी मंडलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, एकबुलेटिन संपादक अंकुर दुआ व व्यापारी नेता संजय मित्तल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस बीच मुख्य अतिथियों का स्वागत क्लब अध्यक्ष प्रदीप राज गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विकास सिंघल, महेश गर्ग, डॉ. ईश्वर चंद्रा, सुभाष साहनी, राजेंद्र सिंघल ने किया। कवयित्री अनामिका जैन अंबर का स्वागत इनरव्हील की अध्यक्ष अंजलि गुप्ता, शिप्रा गुप्ता, मधु भार्गव, भारती साहनी, श्वेता गोयल एवं चेतना सेठी ने किया।
भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज के आडिटोरियम में कवि सौरभ जैन सुमन का स्वागत मनोज सेठी, मनोज गोयल, सुनील गिरधर ने अंग वस्त्र पहना कर किया। संचालन डिस्ट्रिक्ट को आर्डिनेटर अनिल सोबती व इनरव्हील कवयित्री निधि शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अनिल सोबती ने रोटरी एवं इनरव्हील चैम्बर द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान निर्वाचित अध्यक्ष मनोज सेठी द्वारा विशेष रूप से बनाई वीडियो रोटरी चैम्बर के शानदार 29 साल के माध्यम से प्रारम्भ से अध्यक्ष-सचिव की यात्रा को प्रदर्शित किया। अन्य वीडियो के माध्यम से रोटरी एवं इनरव्हील चैम्बर द्वारा 1996 से प्रारम्भ से किए सेवा कार्यों को भी दर्शाया गया। कार्यक्रम में सह मंडलाध्यक्ष अंकित मित्तल, विशाल कालरा, पंकज त्यागी समेत लगभग 600 श्रोताओं की उपस्थिति में कवियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कवि सौरभ जैन की कविता तिहाड़ के आतंकवादी ने हंसने पर विवश कर दिया। वहीं अनामिका जैन अम्बर मंच ने प्रारम्भ में चुलबुली कविताओं से किया मेरे कॉलेज का इक लड़का, जो कानों तक नहीं पहुंचे वही अल्फाज मत होना, जिसे दिल जान ना पाए कभी वो राज मत होना, बात में कुछ बात हो वो बात होनी चाहिए, जीत होनी चाहिए या मात होनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जब अनामिका ने राजेंद्र सिंघल, डॉ. ईश्वर चंद्रा, प्रदीप राज गुप्ता, मनोज सेठी तथा रोटरी एवं इनरव्हील सदस्यों की विशेष फरमाइश पर राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर जब ओजस्वी वाणी में सुनाया तो श्रोता स्वयं को रोक नहीं पाए और अपने स्थान पर खड़े होकर तथा मंच के समीप आकर झूम कर नाचने लगे।
कार्यक्रम में प्रदीप राज गुप्ता, गौरव गुप्ता, संदीप कुच्छल, सुभाष साहनी, सुनील गोयल, अजय भार्गव, अनिल लोहिया, निर्मल शर्मा, भारत भूषण अग्रवाल, श्याम मल्होत्रा, कुलभूषण बजाज, पवन जैन, विनोद जलोत्रा आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राजा शिवाजी’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिम प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल के आह्वान पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग उठाई। जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

भाजपा ने अवैध घुसपैठ, डेमोग्राफी में बदलाव, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर हिंदुत्व की नीति से विजय प्राप्त की-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अवैध घुसपैठ, डेमोग्राफी में बदलाव, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर आक्रामक हिंदुत्व की नीति से विजय प्राप्त की है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में 4 मई, 2026 एक ऐतिहासिक दिन के रूप

खतौली में पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, कांग्रेस नेता के आवास पर डाला कूड़ा

खतौली (रिपोर्टर)। नगर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब गुस्साए नगर पालिका कर्मचारियों ने पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी व कांग्रेस नेता जमील अंसारी के आवास के बाहर कूड़े का ढेर लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ हुए दुर्व्यवहार पर कार्रवाई नहीं

विश्व संवाद केंद्र ने किया देवों के ऋषि देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज,मुजफ्फरनगर में विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि,श्री विकास भार्गव विभाग प्रचार प्रमुख विशिष्ट अतिथि व श्रीराम कॉलेज

यूथ कांग्रेस ने की प्रवक्ता परीक्षा की तारीख बदलने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूथ कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव की मांग की। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोग को ज्ञापन भी दिया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने आयोग से परीक्षा तिथियों में बदलाव

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में भव्य कैडर कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (बीएसआई) शाखा, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में एस.सी/एस.टी फेडरेशन कार्यालय, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल हॉल, सेक्टर 5 B, भेल रानीपुर में एक भव्य कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य भंते करुणा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई