मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्राचीन देवी मंदिर नदी घाट पर पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां शाकुंभरी सेवा परिवार द्वारा शाकुंभरी देवी के प्रकटोत्सव की धूम रही, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा करते हुए घर-परिवार की सुख-शांति की मंगल कामना की।
प्राचीन देवी मंदिर नदी रोड पर आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार प्रात:कालीन ब्रह्म मुहूर्त में मां शाकुंभरी का चोला परिवर्तन कर ध्वज पूजन, स्थापना की गई एवं मां भगवती की मंगला आरती की। तत्पश्चात पंडित गजेंद्र प्रसाद सेमवाल के सान्निध्य में वेदी पूजन एवं हवन किया गया जिसमें यजमान संजय सिंघल, शशि गर्ग, विनय गर्ग, संजय गर्ग, मितीका गर्ग शामिल रहे। इसके बाद माता का श्रृंगार, आरती एवं 151 कन्याओं को पूजन करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सभी गणमान्यों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुकुल गर्ग, शलभ गर्ग, अतुल गर्ग, डॉ. अनुज, विवेक चौहान, गौरव मुंडे, विनोद शर्मा, अमित सुधा, मनोज गोयल, सचिन सैनी, आशु वर्मा, आलोक कुमार, डॉ. मनोज सैनी व मोहित गर्ग आदि का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, गौरव स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सतपाल पाल, वैश्य सभा अध्यक्ष प्रमोद मित्तल, सुभाष चौहान, सभासद मनोज वर्मा, विकल्प जैन, शोभित गुप्ता, विजय चिंटू, रजत धीमान, रविकांत शर्मा, कुसुम लता पाल, अभिषेक गुर्जर, विशाल गर्ग, बिजेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, नंदकिशोर पाल, प्रवीण खेड़ा, अमित वत्स समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।






