मुजफ्फरनगर में सीआईआईआईटी-टाटा ही बनायेगा, टाटा ही चलायेगा

Share :

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर बनने जा रहा सीआईआईआईटी भविष्य की बड़ी परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। इसके बनने से हर साल 1600 कुशल युवा प्रशिक्षण पाकर अपने रोजगार को स्थापित करने के काबिल बन पायेंगे या उनको उद्योगों की मांग के अनुसार अपना हुनर दिखाने के काबिल बनाने का काम किया जायेगा।
बुधवार को हुए शिलान्यास समारोह में सेंटर ऑफ इन्वेंशन, इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एण्ड ट्रेनिंग केन्द्र का निर्माण करने वाली टाटा टैक्नालॉजी लि. पुणे के कौशल विकास इंडिया हैड रजनीकांत उपाध्याय और डिलीवरी हैड यतेन्द्र कुमार ने केन्द्र की स्थापना, निर्माण और संचालन को लेकर पीपीटी प्रजेंटेशन पर विस्तृत जानकारी दी। रजनीकांत उपाध्याय ने बताया कि टाटा टैक्नालॉजी पूरे देश में ऐसे 25 सेंटर बना रही है। यूपी के पांच जिलों में ये सीआईआईआईटी बनाने जा रही है। इनमें लखनऊ के मलीहाबाद, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर के जेवर, बरेली और जनपद मुजफ्फरनगर शामिल हैं। प्रत्येक केन्द्र पर 226.52 करोड़ रुपये की लागत खर्च की जा रही है। इस बजट का 13 प्रतिशत यूपी सरकार और शेष 87 प्रतिशत धनराशि टाटा टैक्नालॉजी तथा कंपनी के पार्टनर उद्योग अपने सीएसआर फंड से वहन कर रहे हैं। टाटा ही इस केन्द्र का निर्माण करा रही है और आठ माह की टाइमलाइन विभाग ने तय की है। बताया कि मई 2026 से सीआईआईआईटी में प्रवेश प्रारम्भ कर दिये जायेंगे। इसमें 16 कौशल केन्द्र स्थापित होंगे और 14 कोर्स संचालित किये जायेंगे। ये सभी औद्योगिक स्तर पर की जा रही कौशल विकास की मांग को लेकर तैयार किये गये हैं और इन कोर्स में युवाओं को वास्तविक औद्योगिक वातावरण में शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। कोर्स चार माह के होंगे और प्रत्येक वर्ष इस केन्द्र से 1600 कुशल युवा निकलेंगे और इनको ओटोमोटिव, इलेक्ट्रिक, टैक्साटाइल सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्र में आजीविका के बड़े अवसर मिलेंगे। ये सेंटर औद्योगिक विकास में नई क्रांति लायेंगे। बताया कि पांच साल तक टाटा ही इन सेंटर का संचालन करेगी और अपने छह विशेष प्रशिक्षक यहां तैनात करेगी। इसके बाद आईटीआई के ट्रेड प्रशिक्षकों को छह माह का विशेष प्रशिक्षण देने के बाद ये सेंटर आईटीआई को हैंड ओवर करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई