14 अक्टूबर से नुमाइश मैदान में लगेगा दीपों उत्सव मेला

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष 14 अक्टूबर से दीपावली उत्सव मेला सजेगा। इसके लिए पूर्व में जिला प्रशासन की जारी टेंडर प्रक्रिया में संपन्न हुई नीलामी में ठेका 3.30 करोड़ रुपए में ठेका छूटा है। प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार को तीन दिन में धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को नुमाइश ग्राउंड में सजने वाले दीपोत्सव मेला ठेका बोली प्रक्रिया आयोजित की गई। आगामी 14 अक्टूबर से नगरीय क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान में लगने वाले दीप उत्सव मेले की शुरू टेंडर प्रक्रिया में प्रशासन के समक्ष तीन कंपनियों के टेंडर प्राप्त हुए, जिनमें धर्म कंस्ट्रक्शन्स एंड डेवलपर्स ने 02 करोड़ 88 लाख रुपए की बोली का सर्वाधिक टेंडर दिया। इसके बाद जिला एग्जिबिशन कमेटी के निर्णयानुसार बोली प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें धर्म कंस्ट्रक्शन्स एंड डेवलपर्स ने 03 करोड़ 30 लाख 18 प्रतिशत की सर्वाधिक बोली लगाई।
एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने बताया कि नुमाइश ग्राउंड में डिस्ट्रिक्ट एग्जिबिशन कमेटी ट्रेड फेयर मेला-2025 के लिए सर्वप्रथम टेंडर आमंत्रित किए गए थे, जिसमें धर्म कंस्ट्रक्शन्स एंड डेवलपर्स ने 02 करोड़ 88 लाख रुपए का टेंडर दिया। प्रशासन द्वारा जारी टेंडर नियम और शर्तों के अनुसार बोली प्रक्रिया कराई गई, जिसके बाद यह ठेका 03 करोड़ 30 लाख रुपए में धर्म कंस्ट्रक्शन्स एंड डेवलपर्स के सुधीर कुमार के नाम छोड़ा गया।
उधर, ठेका प्रक्रिया संपन्न होने पर धर्म कंस्ट्रक्शंस एंड डेवलपर्स के सुधीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार में संपन्न नीलामी प्रक्रिया में ठेका उनकी कंपनी के नाम पर छोड़ा गया है, जिसमें उच्चतम बोली 03 करोड़ 30 लाख रुपए लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इस बार मुजफ्फरनगर नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होने वाला मेला मनोरंजन के बेहतर साधन व सुरक्षित माहौल में संपन्न होगा। इसके तहत झूले व सर्कस समेत खानपान, साज सज्जा के स्टाल लगाए जाएंगे। पार्किंग से लेकर सभी कार्यक्रमों और उत्पादों को लगाने का शुल्क निर्धारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal