20 विज्ञापन एजेंसियों को अब नोटिस भेजने की हुई तैयारी

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में होर्डिंग के सहारे लंबे समय से विज्ञापन प्रचार के अवैध कारोबार को लेकर उठती रही आवाजों के बीच इस बार ऐसे होर्डिंग के कारण हो रही पर्यावरणीय क्षति को लेकर हुई शिकायत पर पालिका परिषद् के अफसर गंभीर नजर आ रहे हैं। उक्त शिकायत के निस्तारण का दबाव या फिर पर्यावरण को क्षति पहुंचाने जैसे गंभीर आरोपों पर अफसरों की संवदेनशीलता, लेकिन पालिका में ऐसी होर्डिंग कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही की कवायद शुरू हो रही है। पालिका इनको नोटिस भेजने के साथ जुर्माना वसूलने की तैयारी भी करने जा रही है।
पर्यावरण प्रेमी और स्टेडियम में कुश्ती कोच रहे जितेन्द्र सिंह ने बीते दिनों डीएम उमेश मिश्रा से मिलकर शिकायत की थी कि वो सामाजिक समिति बनाकर नगर में सरकुलर रोड पर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं, इसमें हर वर्ष पेड़-पौधे लगाते हैं। यहां सड़क के दोनों ओर लगाए पेड़ काफी बड़े भी हो गए हैं और इनकी देखरेख के लिए अपनी टीम के साथ समर्पित सेवा कर रहे हैं, लेकिन सरकुलर रोड पर होटल और इसके आसपास पूरे रोड पर होर्डिंग लगाने वाले लोगों ने इन पेड़ों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने का काम किया है। पेड़ों को ये लोग पनपने नहीं दे रहे हैं। इस शिकायत पर डीएम ने नगर पालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी को कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आदेश दिये थे।
गुरूवार को जितेंद्र सिंह नगर पालिका पहुंचे और उन्होंने अपनी शिकायत को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के सामने रखते हुए पेड़ों को काट कर पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने वाले होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के लोगों के खिलाफ कार्यवाही के साथ होर्डिंग हटवाने की मांग की। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इस मामले में कार्यवाहक टीएस पारुल यादव को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही सरकुलर रोड पर वैध और अवैध होर्डिंग की सूची भी मांगी। ईओ ने बताया कि सरकुलर रोड पर लगे होर्डिंग के समक्ष पेड़ की टहनियां आने पर उनको काटने की शिकायत मिली है। यहां पर करीब 15 से 20 होर्डिंग ऐसे पाए गए हैं, जो पेड़ों से घिरे हैं। इनमें से अधिकतर में पालिका से अनुमति होने की जानकारी मिली है। इसके बाद जांच के आदेश दिये गये हैं। पालिका कर विभाग में पंजीकृत सभी विज्ञापन प्रचार करने वाली कंपनियों को नोटिस जारी कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी साइट पर पर्यावरणीय क्षति न हो, खासकर पेड़ पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाये। सरकुलर रोड पर होर्डिंग के आसपास के पेड़ों को काटने के संबंध में वन विभाग को पत्र भेजकर पेड़ों में हुई क्षति के सापेक्ष संबंधित से क्षतिपूर्ति अधिरोपित करने के आग्रह किए गए हैं, ताकि प्राप्त शिकायत के निस्तारण के साथ होर्डिंग की आड़ में पर्यावरणीय क्षति जैसी गंभीर समस्या को रोका जा सके। कार्यवाहक टीएस पारूल यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर कर विभाग में पंजीकृत सभी करीब 20 विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal