विकसित उत्तर प्रदेश के साथ आत्मनिर्भर बनाने को बढ़ाए कदम

Share :

मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में प्रबुद्धजन समिति अध्यक्ष चौब सिंह वर्मा सेवानिवृत्त आईएएस की मौजूदगी में संपन्न प्रेसवार्ता में अधिकारियों ने विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में मीडिया की सहभागिता पर जोर दिया। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा ने यूपी की बेहतरी व आत्मनिर्भर बनने की दिशा में शुरू प्रयासों से समाज के हर वर्ग को जोड़ने के साथ योगदान में सहभागिता पर मंथन करने के साथ आने वाली चुनौतियों को बेहतर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किए जाने की जरुरत पर बल दिया।
मंडलायुक्त अटल कुमार राय व डीएम उमेश मिश्रा ने इस दौरान बीते दो दिनों में विभिन्न संस्थाओं, सरकारी अफसरों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के अन्य वर्गों से सरकार की पहल पर शुरू किए कार्यक्रम में विजन 2047 डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत करने के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मीडिया से कई बिंदुओं पर अपने विचार साझा करते हुए इसमें ओर सुधारों की जरुरत पर बल दिया। कार्यक्रम में संपन्न संवाद सत्र में सुझाव लेने के साथ विशेष क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी राय देने के साथ उउत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुझाव आॅनलाइन अपलोड किए जाने का आह्वान किया। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि विजन 2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए देश-प्रदेश की बेहतरी, सुधारों एवं नई तकनीक के प्रयोग को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएगे। अंत में डीएम उमेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद प्रदान किया। इस दौरान मुख्य रूप से ने की। समिति के अन्य विशिष्ट सदस्यों में मुख्य रूप से रंजन द्विवेदी सेवानिवृत्त डीजीपी, डॉ. सुनीता शर्मा (सदस्य), डॉ. हंसराज सिंह (वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सदस्य) तथा सलेक चंद (सेवानिवृत्त अभियंता, लोनिवि, सदस्य) के अलावा सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal