स्वास्थ्य विभाग टीम ने मारा लालूखेड़ी में छापा, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा के कड़े निर्देशों के बीच जनपद में चलाए गए छापामार अभियान के तहत बुधवार को पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने गांव लालूखेड़ी थाना तितावी में स्थित आराध्या अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई, जिसके बाद विभागीय टीम द्वारा उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। उक्त छापेमारी के दौरान टीम को वहां पर राहुल शर्मा नामक एक व्यक्ति मौके पर अल्ट्रासाउंड करते हुए पाया गया, जबकि वह इसके लिए अधिकृत ही नहीं था। विभागीय टीम द्वारा पूरी छापेमारी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
बुधवार को सीएमओ सुनील तेवतिया के निर्देशन में बनाई गई टीम ने ग्राम लालूखेड़ी में छापेमारी करते हुए एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। स्वास्थ्य टीम की जांच के दौरान पकड़े गए उक्त राहुल शर्मा नामक व्यक्ति ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, जिनमें पांच ओपीडी पर्चियां शामिल हैं, को गायब करने का प्रयास किया। छापामारी के दौरान उक्त सेंटर में पंजीकृत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार मौके से अनुपस्थित पाए गए। सेंटर का संचालन त्रिलोक चंद प्रसाद द्वारा किया जा रहा है। इस मामले में, सेंटर संचालक त्रिलोक चंद प्रसाद, चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार और अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड का संचालन कर रहे राहुल शर्मा के खिलाफ थाना तितावी में शिकायत दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई जिला प्रशासन की लिंग चयन के खिलाफ छेड़ी जीरो-टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्थान के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई करने का अभियान जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई