नेपाल के हालात खराब, मंत्री कपिल देव ने की विदेश मंत्रालय से बात

Share :

मुज़फ़्फ़रनगर। भाजपा नेता सुनील तायल समेत 10 लोग नेपाल के आपदा प्रभावित काठमांडू क्षेत्र में फंसे हुए हैं। वहाँ आगजनी और तोड़फोड़ हो रही है। उन्हें आपदाग्रस्त क्षेत्र से निकलवाकर भारत वापसी कराने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी और विदेश मंत्रालय से फोन पर संपर्क किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि अभी तक जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सुनील तायल के साथ ही दस लोगों के नेपाल में हिंसाग्रस्त क्षेत्र में फंसने की सूचना मिली है। इनमें कई लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। मंत्री कपिल देव के अनुसार ये सभी लोग नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए तीर्थ यात्रा पर गये हुए हैं। इनमें सचिन गुप्ता व आशु गुप्ता निवासी प्रेमपुरी, प्रवीण गुप्ता निवासी नवाब गंज पश्चिमी, सुशील त्यागी नया अलमासपुर, भोपाल सिंह एटूजेड ग्रीन स्टेट कालोनी, पवन कुमार इन्दिरा कालोनी, वरूण धनगर इन्द्रप्रस्थ कालोनी रेशू विहार, सुनील तायल आत्म कुंज कालोनी जानसठ रोड, सरदार जागन सिंह साथ ही कुलदीप सिंह बिजनौर और अजय जैन बडौत शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि इसके लिए विदेश मंत्रालय में भी बात कर इनका रिकॉर्ड दिया गया है। वहां से सरकार लगातार नेपाल में फंसे भारतीयों को वापसी सुरक्षित लाने की तैयारियों में जुटी है।
भाजपा नेता सुनील तायल ने नेपाल के होटल के कमरे से वीडियो संदेश जारी करते हुए भगवान पशुपति नाथ के साथ ही दूसरे धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आये थे। सुनील तायल ने अपने गाइड थापा की सूझबूझ की प्रशंसा करते हुए बताया कि शाम के समय जब अचानक ही हालात बिगड़े तो वो बाजार में थे, अचाकन ही गोलीबारी, आगजनी और लूटपाट की वारदातें होने लगी। इस अराजकता को स्वयं हमने अपनी आंखों से देखा है। दुकानों को आग लगाई गई और गोलाबारी से दहशत फैलाई। किसी तरह से छोटी गलियों से निकालकर गाइड थापा ने उनको होटल तक सुरक्षित पहंुचाया। सुनील तायल ने बताया कि नेपाल में लगातार हालात बिगड़ रहे हैं, लेकिन वो सभी सुरक्षित हैं। परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि नेपाल के हालातों को देखते हुए उनके साथ ही यहां पर फंसे अन्य भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश वापसी के तात्कालिक प्रबंध किये जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई