नगर में हुई हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत समेत मानसून ने इस बार बीते दो माह में देश के अधिकांश हिस्सों को धो डाला है। अगस्त माह में रिकॉर्ड बारिश होने के साथ खासकर उत्तर भारत में जल प्रलय सी आई है, जिसके कारण हिमालयी राज्यों में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन व बादल फटने की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन इस बार मानसून सितंबर में ऐसे ही कहर बरपाता रहेगा।
मौसम विभाग के जारी अलर्ट के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत मुजफ्फरनगर के कुछ इलाकों में एक दिन की आफत के बाद में रविवार सुबह जमकर बारिश हुई, वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में रविवार को तापमान में गिरावट के साथ 3.6 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में बारिश से जलभराव हो गया और लोगों को परेशानी का इस बीच सामना करना पड़ा। पूर्व वर्षों के सापेक्ष इस बार अगस्त माह में हुई बारिश ने बीते कई वर्षों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। ऐसे में जहां किसानों की गन्ने और धान की फसल को फायदा हुआ, वहीं सब्जी की फसल की खेतों में पैदावार करने वाले किसानों को नुकसान भी हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की अभी तक भी वापसी के संकेत नहीं है, यह मानसूनी वर्षा का अच्छा वर्ष है, सितंबर में भी इसी तरह जबरदस्त बरसात के संकेत हैं। कहना गलत न होगा कि सामान्यतया सितंबर के मध्य में मानसून की वापसी शुरू होने लगती है और अक्टूबर की शुरूआत तक इसका प्रभाव पूरी तरह खत्म हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा अभी नहीं कहा जा सकता। लिहाजा 15 सितंबर के बाद मौसम विभाग डेटा का आंकलन कर ये बता सकेगा कि मानसून की सक्रियता कब खत्म होगी। इस बार इसकी संभावित तिथि 17 सितंबर हो सकती है। ऐसे में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब-हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सितंबर के महीने में भी अच्छी खासी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने ऐसे हालातों के बीच दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ी राज्यों समेत पूरे देश में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई