कूड़े के विरोध में एमआरएफ सेंटर कराया बंद, दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका द्वारा गीला और सूखा कूड़ा अलग करने के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में चलवाये जा रहे मल्टी रिकवरी फैसिलिटी सेंटर संचालन को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार सुबह कूड़ा लेकर एमआरएफ सेंटर में पहुंची जेएस एनवायरो सर्विसेज की टीम का स्थानीय लोगों ने घेराव करते हुए विरोध किया, वहीं सेंटर का रास्ता भी बंद कर दिया। इस बीच किसान संगठन के लोगों के साथ धरना शुरू करते हुए क्षेत्र के लोगों ने एमआरएफ सेंटर न चलने देने की चेतावनी दी। इसे लेकर घंटों तक हंगामा चलता रहा।
नगरपालिका परिषद् की ओर से रुड़की चुंगी वार्ड 15 एकता विहार में दो एमआरएफ सेंटर स्वच्छ भारत मिशन योजना में स्थापित कराये हैं। इनमें से एक एमआरएफ सेंटर चालू है, जिसमें कूड़ा उठान व निस्तारण के लिए पालिका द्वारा जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. नई दिल्ली से 3 वर्ष का अनुबंध किया गया है। कंपनी को एमआरएफ सेंटर भी चलाकर गीला व सूखा कूड़ा अलग करते हुए निस्तारण कराना है। कंपनी ने रुड़की चुंगी एमआरएफ सेंटर चलवाना भी शुरू कर दिया था। कांवड़ यात्रा के बीच इसे सुचारू नहीं रखा गया। अब कंपनी के लोग जब यहां पर सेंटर संचालन को कूड़ा लेकर पहुंचे, इसी बीच स्थानीय लोगों ने कूड़ा न पहुंचने दिया और वहां प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आॅपरेशन नितेश चौधरी ने बताया कि वो रविवार सुबह दस गाड़ियों से सूखा कूड़ा लेकर एमआरएफ सेंटर पहुंचे, तो लोगों द्वारा सेंटर की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। महिला-पुरुषों की भीड़ ने टीम का घेराव करते हुए विरोध शुरू कर दिया। इस बीच किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे और उन्होंने नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। हंगामे और विरोध की जानकारी मिलने पर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अधिकारियों को अवगत कराया और कुछ ही देर में रुड़की चुंगी चौकी इंचार्ज एसआई नीरज कुमार फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा जारी रहा।
ईओ डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के पूर्व से ही कंपनी एमआरएफ सेंटर का संचालन कर रही है, कांवड़ यात्रा में यहां भीड़ के कारण सेंटर संचालन सुचारू नहीं हो पाया था, जिससे लोगों में रोष है। कांवड़ के बाद कंपनी सेंटर नहीं चला रही थी, ऐसे में नोटिस देकर जवाब मांगा था। इसी बीच रविवार को अचानक कंपनी के लोग कूड़ा लेकर पहुंच गए। स्थानीय लोगों से वार्ता की, सोमवार को वार्ड के लोगों को वार्ता के लिए बुलाया है। आपसी सहमति बनाकर सेंटर संचालन शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal