कलाल महासभा ने मेधावियों को किया समारोह में सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। समाज को शिक्षित, संगठित व सशक्त बनाने के पवित्र उद्देश्य से कलाल महासभा द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन गांधी कॉलोनी स्थित बारात घर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें समाज के प्रतिष्ठित जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ध्रुवपाल अहलूवालिया ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी है और युवा पीढ़ी पर देश के उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों से देश व समाज के लिए निरंतर आगे बढ़ने के साथ लक्ष्य को पहचानने की अपील की। इस दौरान पूर्व मंत्री रामकुमार वालिया ने समाज के राजनैतिक सशक्तिकरण की जरुरत पर बल देते हुए कहा कि राजनैतिक रूप से मजबूत होना समाज की उन्नति के लिए आवश्यक है। इस दौरान विजय कर्णवाल एवं महामंत्री ऋषिराज राही ने कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन बच्चों को आज सम्मानित किया गया, ये सभी बच्चे समाज व देश को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। समारोह में बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, समाज की एकता और युवाओं को जोड़ने को परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान संजय कर्णवाल, राकेश कर्णवाल, वेद प्रकाश कर्णवाल, प्रमोद कर्णवाल, राजेश कर्णवाल, शशि वालिया, आत्माराम पंवार, केके जायसवाल, केतन कर्णवाल को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन शैलेन्द्र कर्णवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal