जनपद में 28 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होगे 13,032 परीक्षार्थी

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी को नकलविहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरूवार को डीम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। आगामी 27 जुलाई हो जनपद के 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए डीएम उमेश मिश्रा ने केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ अधीनस्थों को जरुरी दिशा निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से 27 जुलाई को होने वाली समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाके पहरे के बीच जिले के सभी 28 केंद्रों पर 13,032 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में एक भी केंद्र संवेदनशील घोषित न होने के चलते एसटीएफ के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी रहेगी। जनपद में आरओ-एआरओ की परीक्षा के लिए कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी, जिसमें पंजीकृ़त 13,032 परीक्षार्थी शामिल होगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम उमेश मिश्रा ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिले में बनाए गए 28 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ कक्षों में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, अभ्यर्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है। वहीं केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैग, मोबाइल, सामान आदि रखने के लिए नियमानुसार क्लॉक रूम की सुविधा किए जाने की तैयारी की गई है। जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में डीएवी इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी, जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय, एसडी कन्या इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, एसडी डिग्री कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, डीएस पब्लिक स्कूल, गांधी पॉलिटेक्निक भोपा रोड, एसडी पब्लिक स्कूल, एमजी पब्लिक स्कूल, एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल, ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल, चौ. छोटूराम पीजी कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज के अलावा जय भारत इंटर कॉलेज, अमृत इंटर कॉलेज, जय हिंद इंटर कॉलेज, केके इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
बैठक में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एसपी नगर सत्यनारायण प्रजापत व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर समेत परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक व प्रबन्धकों व परीक्षा से सम्बन्धित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई