शहर का सबसे बड़ा जिला अस्पताल कूड़ा डलावघर किया बंद

Share :

मुज़फ्फरनगर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के बाद मुज़फ्फरनगर नगर पालिका अब शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के मिशन में जुट गई है। इसी क्रम में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को जिला अस्पताल लद्दावाला स्थित सबसे बड़ा कूड़ा डलावघर बंद करवा दिया। इस पहल से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली और इस प्रयास की सराहना की।
पालिका चेयरपर्सन ने सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख कूड़ा प्वाइंट्स और डलावघरों का निरीक्षण लिया। शहर की सफाई के लिए पालिका प्रशासन के साथ अनुबंध के आधार पर कार्य कर रही जेएस एनवायरो सर्विसेज लिमिटेड प्रा. लि. नई दिल्ली के सहयोग से पालिका ने आठ प्रमुख डलावघर पूरी तरह से बंद कर दिए हैं। इनमें जिला अस्पताल लद्दावाला के अलावा मेरठ रोड सिटी सेंटर, डीएम आवास के पास, कमला फार्म लिंक रोड गांधी कॉलोनी, भोपा पुल रेलवे लाइन के पास, रामलीला टिल्ला, ईदगाह के सामने प्रेमपुरी आदि स्थान शामिल हैं।
पालिका चेयरपर्सन ने निर्देश दिए हैं कि बंद किए गए स्थलों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। यदि कोई व्यक्ति, दुकानदार या निजी कर्मचारी दोबारा वहां कूड़ा डालता पाया गया, तो उसके खिलाफ जुर्माना और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि जिला महिला व पुरुष अस्पतालों की ओपन ड्रेनेज व्यवस्था सड़क पर गंदगी फैला रही है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने दोनों अस्पतालों के सीएमएस को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है और ड्रेनेज को सीधे नाले से जोड़ने की व्यवस्था शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। अनुपालन न करने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। वहीं पालिका चेयरपर्सन ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नितेश चौधरी को सभी बंद डलावघरों की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। नितेश चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल डलावघर पर अब दो कम्पेक्टर लगाए गए हैं, जिन पर सुपरवाइज़र समेत छह कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। ये कर्मचारी वार्डों से आने वाले वाहनों से कूड़े को सीधे कम्पेक्टर में स्थानांतरित करेंगे, जिससे क्षेत्र में सड़क पर कूड़ा फेंकने की आवश्यकता नहीं रहेगी । इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद कुसुमलता पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, बबीता सिंह, रितु त्यागी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal