डॉ.अतुल कर गये खेला-ईओ ने जिसे हटाया, उसे सफाई नायक बनाया

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में अधिकारियों के खेल भी निराले हैं। अपनी नकारात्मक कार्यशैली के कारण एक बार फिर से कार्यवाही की जद में आये पालिका के निवर्तमान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने जाते जाते एक बड़ा खेल कर दिया। कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही के आरोप में जिस कार्यवाही सफाई नायक को अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा ने हटाया था, उसे गुपचुप तरीके से सफाई नायक बनाकर वार्ड में फिट कर दिया। अब जब लोगों ने सफाई कार्य को लेकर शिकायत की तो सेटिंग के आधार पर की गई सफाई नायक की इस अवैध फिटिंग के सारे खेल की पोल खुलकर सामने आई। कांवड़ यात्रा के बाद इस मामले में कार्यवाही की बात अधिकारी कह रहे हैं।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर रहे डॉ. अतुल कुमार का पूरा कार्यकाल ही विवादों में रहा है। पूर्व में पैसे लेकर एक सफाई कर्मचारी को कार्यवाहक सफाई नायक के पद पर नियुक्त करने की पोल खुली थी, लेकिन कोई भी गंभीर कार्यवाही नहीं होने के कारण उनके हौंसले बुलन्द ही रहे। अब ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है। पिछले दिनों कार्यवाहक सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत सफाई कर्मचारी विरेन्द्र कुमार को अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने गंभीर लापरवाही बरतने और आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में सफाई नायक पद से हटाते हुए मूल पद पर भेजने के आदेश जारी कर दिये थे। इसके बाद विरेन्द्र को हटा दिया गया, लेकिन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल ने ईओ को भ्रमित किया और गुमराह करते हुए बिना स्वीकृति या जानकारी के फिर से सफाई नायक बना दिया।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि वार्ड सात के अन्तर्गत आने वाले मल्हूपुरा के निवासी उनसे मिले थे और सफाई कार्य को लेकर शिकायत की थी। इसमें लोगों ने बताया कि उनका सफाई नायक विरेन्द्र कुमार है तो वो चौंक गई, क्योंकि उनके द्वारा ही विरेन्द्र को हटाया गया था। इसकी जानकारी पुख्ता करने के बाद उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने पालिका से तबादला होने से पहले ही विरेन्द्र कुमार को कार्यवाहक सफाई नायक के पद पर बहाल करते हुए वार्ड सात में तैनात कर दिया। यह गंभीर प्रकरण हैं और कांवड़ के बाद इस प्रकरण मेें कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal