चेयरपर्सन ने वार्डों में पहुंच जाना, जलभराव का सच

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर में जलभराव का दंश झेल चुकी जनता के दर्द पर राहत का मरहम लेकर नगरपालिका चेयरपर्सन अधिकारियों के साथ धरातल पर उतरकर क्षेत्र में जल निकासी की बाधाओं को दूर कराने का भी आश्वासन दिया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टीम के साथ ग्राउंड जीरो पर उतरने के साथ जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझा तथा मौके पर अफसरों को निस्तारण का काम करने के निर्देश भी दिए। जनता ने नालों व सीवर की सफाई कराने की मांग की, तो पालिका की चेयरपर्सन ने अधिकारियों से फील्ड में जवाब तलब करते हुए पूर्व के आदेशों के अनुपालन में रिपोर्ट तलब की।
शनिवार में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप शहर के वार्ड 15, 21 व 34 के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों रामपुरी, लद्दावाला नई बस्ती, शाहबुद्दीनपुर एवं एकता विहार आदि का निरीक्षण किया। पालिका चेयरपर्सन ने सभासदों व ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह व अफसरों सहित करीब 3 घंटे तक जनता के बीच रहीं और पैदल भ्रमण करते हुए उन्होंने लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा। रामपुरी में पालिका द्वारा भूमि की गहराई को लेकर लोगों ने उसका भराव कराने की मांग की, वहीं सीवर और नालों की सफाई, कई स्थानों पर टूटी और क्षतिग्रस्त सड़कों तथा नालियों के निर्माण की जरुरत को रखा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मौके पर अधिकारियों को तलब करते हुए समस्याओं के निदान कराने के साथ लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि 29 जून की रात को बारिश के बाद टीम के साथ शहर की समस्याओं को समझने के लिए 30 जून में सुबह निरीक्षण किया था। इस दौरान जो समस्या सामने आई उनको निस्तारित करने के लिए निर्देश दिये थे। इसी कड़ी में रामपुरी में नई पुलिया का निर्माण कराते हुए भूमि के गहराई में जाने के कारण गड्ढा बनने पर उसका भराव करा कर सड़क समतल करने के निर्देश दिए थे, ताकि जल भराव में जनहानि की संभावना को क्षीण किया जा सके। इसके साथ यहां पर तत्काल सीवर सफाई के लिए टीम को लगाया था। उन्होंने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को नालों में गन्दगी और गोबर बहाने वालों के साथ नालों पर अतिक्रमण कर सफाई को बाधित करने पर चालान कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता विकल्प जैन, मनोज शर्मा लैमन, मालती शर्मा, सभासद मनोज वर्मा, प्रमोद कुमार, हनी पाल, अमित पाल, एनएसए डॉ. अजय प्रताप शाही, एई जल सुनील कुमार, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई जल जितेन्द्र कुमार, धर्मवीर सिंह, जेई निर्माण कपिल कुमार, राजीव सोनकर व चीफ योगेश गोलियान मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर की जल निकासी को हमने बेहतर बनाने का प्रयास किया है। सीवर लाइनों की सफाई मैनुअली नहीं की जा सकती है, ऐसे में पालिका सुपर शोकर मशीन खरीदने की तैयारी है। जिस पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मशीन के आने के बाद सीवरों की सफाई कराई जायेगी। छह माह से नाला गैंग द्वारा नालों की सफाई कराई जा रही है। ऐसे में जनता को अपने नागरिक दायित्व निभाते हुए पालिका को सहयोग करना होगा। नालों में या सड़कों पर कूड़ा करकट न फेंके, व्यापारी भी अपनी दुकानों का प्लास्टिक वेस्ट, थर्माकोल आदि नालों में न डालें तो जल निकासी और भी बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal