लॉकर खंगाले, रात 11 बजे तक हरक सिंह के घर चली ईडी रेड; किस मामले में फंसे पूर्व मंत्री

Share :

पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत पर विजीलेंस और सीबीआई के बाद ईडी ने भी शिकंजा कस लिया है। बुधवार को ईडी ने उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित घर में छापेमारी की। देर रात ग्यारह बजे तक ईडी की रेड चली। वहीं दोपहर को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई कांग्रेसी विधायक भी उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन ईडी ने उन्हें गेट से अंदर नहीं जाने दिया। कांग्रेसियों ने इसे विपक्ष को दबाने के लिए की गई कार्रवाई बताकर रोष भी जताया।

ईडी सूत्रों के अनुसार तड़के चार बजे के आसपास ईडी की टीम उत्तराखंड और दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में हरक सिंह के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर पर पहुंची। वहां टीम ने गेट बंद कर अंदर से गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद अंदर कार्रवाई शुरू हुई। देर शाम तक कार्रवाई चलती रही। हरक सिंह के घर पर ईडी की रेड की सूचना मिलते ही कांग्रेसियों और हरक के करीबियों ने उनके घर पहुंचना शुरू कर दिया, लेकिन ईडी ने किसी को भी गेट से अंदर नहीं आने दिया।

सुबह नौ बजे हरक सिंह के घर पर मीडिया का भी जमावड़ा लग गया। 11 बजे के आसपास उनके पीआरओ विजय चौहान भी वहां पहुंचे, लेकिन ईडी ने उन्हें भी नहीं जाने दिया। वहीं करीब दो बजे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप-नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक प्रीतम सिंह, खुशहाल अधिकारी, उमेश कुमार और सुमित हृदयेश सहित कई कांग्रेसी वहां पहुंचे। उन्होंने ईडी की टीम से कहा कि वे हरक सिंह से मिलकर उनका हाल-चाल जानना चाहते हैं, लेकिन ईडी ने गेट नहीं खोला। कुछ देर वहीं रहने के बाद सभी कांग्रेसी वापस विधानसभा के लिए लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal