सभासद राजीव शर्मा पालिका को हर माह देंगे पांच हजार

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नई कंपनी की कार्य प्रणाली को लेकर भाजपा सभासद ने ही पालिकाध्यक्ष से शिकायत की है। उनका कहना है कि जिन शर्तों के आधार पर नई कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज के साथ अनुबंध किया गया था, उनका अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने अपने वार्ड में समस्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वो खुद अपने वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करायेंगे और हर महीने पालिका को टिपिंग फीस के रूप में पांच हजार रुपये का भुगतान भी करेंगे। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से उनके वार्ड से कंपनी की व्यवस्था को हटाने का आग्रह करते हुए कहा कि पूरा शहर कूड़ाघर बना हुआ है। वहीं पालिकाध्यक्ष ने सभासद की शिकायत का गंभीर संज्ञान लेकर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाते हुए जनहित में सभासदों से समन्वय बनाकर अनुबंध का पालन करने के निर्देश दिये हैं।
नगरपालिका परिषद् ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नई दिल्ली की जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. के साथ तीन साल के लिए नया अनुबंध किया है। कंपनी शहर के सभी 55 वार्डों में सेकेंड्री और प्राईमरी प्वाइंट पर कार्य कर रही है। कूड़ा डलावघर और घर-घर कूड़ा निस्तारण कंपनी की जिम्मेदारी है। वार्ड 25 दक्षिणी कृष्णापुरी से भाजपा सभासद राजीव शर्मा कंपनी की कार्यप्रणाली से काफी नाराज हैं। उन्होंने बुधवार को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर कंपनी पर शर्तों के अनुरूप कार्य नहीं करने के आरोप लगाये हैं। पत्र में कहा गया कि हर वार्ड में कंपनी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दो गारबेज टिपर वाहन लगाने का वादा किया था, लेकिन उनके वार्ड में एक ही गाड़ी भेजी जा रही है और वो भी प्रतिदिन तीन या चार गलियों में ही होकर चली जाती है, जिससे लोगोें में रोष बना हुआ है और इस समस्या के कारण पालिका बोर्ड की छवि भी धूमिल करने का काम कंपनी के लोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो अपने वार्ड में कंपनी की गाड़ी नहीं चाहते, उनको हटवा लिया जाये और वो खुद ही अपने संसाधन से घर-घर कूड़ा कलेक्शन कराने के साथ ही प्रत्येक माह सितम्बर से पालिका को टिपिंग फीस के रूप में पांच हजार रुपये का भुगतान करने को तैयार हैं। कंपनी के लोग एक दो गलियों में कार्य के फोटो खींचकर पालिकाध्यक्ष को भी भ्रमित कर रहे हैं, जबकि पूरा शहर कूड़ाघर बना दिया गया है।
सभासद की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गंभीर रूप से संज्ञान लेकर कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चौधरी को तत्काल तलब करते हुए फटकार लगाई और निर्देश दिये कि वो अनुबंध की शर्तों के अनुसार कार्य करें और वार्ड सभासदों से समन्वय स्थापित करते हुए जनता में एक सकारात्मक संदेश पहंुचाने का काम करें, लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी और शर्त का उल्लंघन करने पर वो कंपनी पर जुर्मानाा लगाते हुए तय मासिक भुगतान से कटौती करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। जनहित हमारे लिए सर्वोपरि हैं। वहीं नतीश चौधरी ने पालिकाध्यक्ष को बताया कि कुछ वार्डों में अधिकांश गलियां छोटी हैं और उनमें गारबेज टिपर वाहन नहीं जा पाते हैं, वहीं वार्डों में प्राइवेट सफाई कर्मचारी भी कार्य कर रहे हैं, और वो कूड़ा डलावघर में भी असमय कूड़ा डालते हैं तथा वार्डों से पैसा भी वसूल रहे हैं, यही लोग समस्या बने हुए हैं, इनको कंपनी समायोजित कर रही है, लेकिन कुछ लोग कंपनी के साथ काम नहीं कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने व्यवस्था बिगाड़ने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विकसित भारत, युवा संसद- 2026″ का सफल आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज में “आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के पश्चात लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर “विकसित भारत- युवा संसद 2026 “का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौ योगराज सिंह पूर्व मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं सरस्वती गान

स्मार्ट मीटर में बैलेंस फिर भी घर की बत्ती गुल, अफसर मौन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारु करने के साथ ही विभाग के बढ़ते लाइन लास को समाप्त करने की दिशा में शुरू किए गए प्रयास बेमानी साबित हो रहे हैं। कहना गलत न होगा कि वर्तमान परिवेश में स्मार्ट मीटर को न तो उपभोक्ता समझ पा रहे है और यूपी

दवा कारोबारियों की समस्याओं को लेकर संगठन की बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन महासम्मेलन के बूते योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री व ड्रग विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष दवा व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। आज मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज़िला परिषद मार्केट के प्रांगण में प्रमोद

जगदीशपुर क्षेत्र के बालाजी एन्क्लेव में आया जंगली हाथी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों के आने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जगजीतपुर क्षेत्र की बालाजी एनक्लेव कालोनी में एक विशालकाय जंगली हाथी पहुंच गया। हाथी देर रात तक कालोनी की गलियों में चहलकदमी करता रहा। घरों के आसपास विशालकाय हाथी को घूमते देख लोग भयभीत हो

हरिद्वार में 50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा सीसीआर-02

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार द्वारा हरिद्वार में कुंभ मेला व अन्य स्नान पर्वो के दौरान व्यवस्थाएं संभालने के लिए बनाए गए मेला नियंत्रण भवन की इमारत का विस्तार करने की योजना तैयार की गयी है। जिसके लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपए का बजट भी जारी कर दिया है। हरिद्वार देश की

दीप महायज्ञ के साथ सादगी से मनाया गया डॉ. चिन्मय पण्ड्या का 50वां जन्मदिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या का 50वां जन्मदिन अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज में गायत्री दीपमहायज्ञ के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैल दीदी के मार्गदर्शन में दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ में सर्वशक्तिमान गायत्री माता से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal