प्राइमरी विद्यालयों पर बढ़ा बंदी का संकट, जताया विरोध

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ की जनपद इकाई ने जिला अध्यक्ष राम रतन बालियान और महामंत्री अमित शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को बीएसए कार्यालय का घेराव करते हुए शिक्षकों के साथ धरना दिया। इस दौरान जनपद के करीब 250 विद्यालयों पर छाए बंदी के संकट और इन सभी स्कूलों को दूसरे स्कूलोंं में विलय करने की सरकार की योजना का जमकर विरोध किया।
प्राथमिक विद्यालयों पर छाए बंदी के संकट पर चिंता जताते हुए धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए इस आदेश पर मुजफ्फरनगर में करीब 250 स्कूल बंद हो जाने के साथ, उनको मर्ज करते हुए अन्य विद्यालयों में समाहित किया जा रहा है। इस कड़ी में हर ब्लॉक में कुछ विद्यालयों का इसमें विलय किया जा रहा है। शिक्षकों ने सरकार की इस व्यवस्था का विरोध करते हुए इसको तत्काल रोके जाने की मांग करते हुए स्पष्ट किया कि अन्यथा की स्थिति में शिक्षक को सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा। धरने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में शिक्षकों ने इन सभी स्कूलों को मर्ज करने के पूर्व में जारी आदेश को वापस लिए जाने की मांग की। महामंत्री अमित शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से जारी हुई इस व्यवस्था का डटकर विरोध होगा और शिक्षक अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरेंगे। शिक्षक नेता मैराज खालिद ने कहा कि शिक्षक किसी कीमत पर विद्यालयों को समाहित नहीं होने देंगे। इस बीच प्रदेश नेतृत्व से आए मनीष गोयल ने कहा कि शिक्षक किसी कीमत पर झुकने वाला नहीं है, उन्हें यूपी सरकार का यह काला कानून वापस चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से सुधीर पोरिया, रवि कुमार, अखलाक अहमद, मोहित, पूजा शर्मा, संध्या चौधरी, मंजू चौधरी, संदीप तोमर, अमित कुमार सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही। े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई