जनपद में पहुंची हाई स्कूल इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की मार्कशीट

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों का परीक्षा का परिणाम अब उनके हाथ में मार्कशीट में रूप में जल्द होगा। प्रयागराज से जनपद में सभी परीक्षार्थियों की मार्कशीट भेज दी है। डीआईओएस कार्यालय में मार्कशीट सुरक्षा में रखी गई है, जो जल्द ही विद्यालयों के माध्यम से परीक्षार्थियों को दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक हुई थी। मुजफ्फरनगर में यह परीक्षा 72 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी, जिसमें चार राजकीय विद्यालय, 58 अशासकीय, 10 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया था। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 29574 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि 28147 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद 15 दिनों तक कापियों की जांच हुई, जिसके दो महीने बाद ही बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों की मार्कशीट तैयार का जिलों पर भेज दी है। जनपद के डीआईओएस कार्यालय में पटल प्रभारी आशु सिंह को मार्कशीट सौंप दी गई है, जिन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इस बार मार्कशीट का अन्य वर्षों के मुकाबले थोड़ी बदली हुई मिलेगी। बोर्ड परीक्षार्थियों क मार्कशीट के कागज की गुणवत्ता बेहतर मिलेगी। इसके साथ ही परीक्षार्थी का पास्टपोर्ट साइज का फोटो भी मार्कशीट पर छापा गया है। डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि मार्कशीट सभी परीक्षार्थियों की पहुंच गई है। कार्यालय से विद्यालयों को मार्कशीट दी जाएगी, जिसके बाद वहां से छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट ले पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal