प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व गुरू बनने की ओर भारत: तोमर

Share :

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड पर स्थित डीएवी कॉलेज में शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयुष विभाग व जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, मंडलायुक्त अटल कुमार राय, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करते हुए इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
राज्यमंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने जो शुरूआत की, वह आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की जो थीम है एक पृथ्वी पूरे स्वास्थ्य को लेकर ऐसी सोच किसी की हो सकती है, वह भारतीय संस्कृति की ही हो सकती है। योग हमारे लिए बहुत लाभकारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया कि आज हम विश्व गुरू बनने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का हमेशा यह प्रयास रहा है कि विकास हो और विरासत हो और स्वस्थ भी हों। हम सभी लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर योग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि आज हम विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बने हैं और देश विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं, हम अच्छे मन से योग प्रतिदिन करें, जिससे हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ रह सके।
मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कहा कि आज 21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहे हैं, प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ ने मान्यता दी। प्रधानमंत्री के प्रस्ताव पर उस समय विश्व के 193 देशों ने इसका समर्थन किया था और आज हम लोगों के लिए और सभी भारतवासियों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि योग हमारे शरीर को स्वस्थ न करता है, बल्कि हमारे मन और आत्मा को शरीर के साथ एक समन्वय बनाकर एक संतुलित विकास करता है।
मंच संचालन बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया। इस दौरान योगाभ्यास कार्यकम सुमित सिरधना योग प्रशिक्षक, विजय कुमार, शिवि त्यागी प्रभा नगाईच (पंतजलि) एवं सोनिया लूथरा (आर्ट आफॅ लिविंग) द्वारा योगाभ्यास कराये। जिसमें योगा प्रोटोकॉल के बीच सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न प्राणायाम एवं ध्यान कराया गया। कार्यक्रम में 3200 से भी अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति रही। योग सप्ताह 15 से 20 जून तक जनपद के समस्त विद्यालयों में योग से संबंधित प्रतियोगियाओं के रूप में रंगोली, स्लोगन, भाषण, पोस्टर, योगाभ्यास प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति प्रमाण पत्र द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डॉ. इसम पाल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं डॉ. अक्षय कात्यायन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी द्वारा अतिथियों का धन्यवाद देते हुए कार्यकम समापन किया गया। कार्यक्रम में एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, एडीएम प्रशासन संजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, डीआईओएस राजेश कुमार, बीएसए संदीप कुमार,अपर जिला सूचना अधिकारी नरसिंह एवं यौगिक संस्थायें पंतजलि योगपीठ व आर्ट आफॅ लिविंग प्रतिनिधि, आयुष विभाग एवं अन्य विभागों के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई