अचानक हुआ धमाका फिर…हरदा फैक्ट्री विस्फोट की चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी

Share :

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट ने कई परिवारों के निवाले छीन लिए। हादसे में घायल सैकड़ों मजदूर अस्पताल में जिंदगी कि जंग लड़ रहे हैं। भोपाल गैस त्रासदी के बाद इसे सूबे में अबतक का सबसे बड़ा हादसा माना जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो मरने वालों की संख्या अबतक 11 बताई जा रही है।

हालांकि रेस्क्यू और शवों को निकालने का अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच, विस्फोट के वक्त फैक्ट्री में काम कर रही एक महिला ने पूरी घटना के बारे में बताया है। अस्पताल में महिला भर्ती मजदूर ने बताया कि घटना के वक्त फैक्ट्री में कितने लोग थे और कितने बच्चे थे और अचानक से हुए भीषण हादसे के बाद कितने बाहर निकल सके।

हरदा फैमिली नाम के एक इंस्टाग्राम चैनल से बातचीत के दौरान अस्पताल में  भर्ती महिला मजदूर रुकसार ने बताया,”अचानक से जोरदार धमाके की आवाज आई, फैक्ट्री में चंद सेकंड के अंदर भीषण आग लग गई। चरों तरफ भगदड़ मच गई। लोग भागने लगे। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था देखते ही देखते आग फैक्ट्री में फैल गई और फिर स्टोर कर रखे गए पटाखों भी ब्लास्ट होने लगे।

धमाका बहुत तेज था पूरी जमीन हिल गई।” रुकसार ने कहा कि फैक्ट्री के अंदर 4 हजार से ज्यादा लोग थे, 4 मंजिल से ज्यादा की बिल्डिंग थी और हर फ्लोर पर बड़े-बड़े हाल थे। रुकसार ने कहा,”एक हाल में कम से कम 150 महिलाएं थीं और महिलाओं के साथ बच्चे भी थे, कई बच्चे लापता हैं। लगभग इतने ही पुरुष काम करते थे।”

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने उठाई मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal