लापरवाह बाबू पर गिरी गाज, वेतन काटने के दिए निर्देश

Share :

इमरजेंसी आपरेशन सेंटर पर लगाई ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर हुआ एक्शन
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इमरजेंसी आॅपरेशन सेंटर एवं बाढ़ कंट्रोल रूम में फोन अटैंडेन्ट के रूप में तृतीय पाली में ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद ड्यूटी पर न आने व मूल ड्यूटी स्थल विद्यालय से भी गैर हाजिर रहने पर गाज गिर गई है। एडीएम राजस्व गजेंद्र कुमार ने मामले में कड़ा रूख अपनाते हुए इंटर कॉलेज भोकरहेडी के लिपिक अमित गौड़ का वेतन काटने के निर्देश देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को भी कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है।
बीते 10 जून को इंटर कॉलेज भोकरहेडी के लिपिक अमित गौड़ की कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इमरजेंसी आॅपरेशन सेंटर एवं बाढ़ कंट्रोल रूम में फोन अटैंडेन्ट के रूप में तृतीय पाली में ड्यूटी लगाई थी। विद्यालय से कार्यमुक्त होकर भी अमित ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। कॉलेज के प्रिंसिपल ने एडीएम राजस्व गजेंद्र कुमार से मुलाकात कर बाबू की शिकायत की, जिसके बाद जांच में पता चला कि उक्त लिपिक ने कॉलेज की ड्यूटी से मुक्त होने के बाद भी कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम ड्यूटी ज्वाइन नहीं की, जबकि संबंधित कार्मिक को कार्यालय द्वारा उनके दूरभाष/व्हॉटसएप पर ड्यूटी पर आने के लिए लगातार कहा गया, लेकिन उक्त कार्मिक अपनी तय दिनांक से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। वहीं कर्मचारी अपने तैनाती स्थल कॉलेज में भी उपस्थित नहीं हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में लिपिक अमित गौड का उक्त कृत्य कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली का उल्लंघन है। ऐसे में अमित गौड, प्र. लिपिक, इंटर कॉलेज भोकरहेडी के द्वारा ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के साथ ड्यूटी में लापरवाही बरतने के संबंध में इनका उत्तरदायित्व तय कर कठोर कार्यवाही करने तथा इनका उक्त तिथियों का वेतन आहरित न किए जाने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई