मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में शामिल हुए अब मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा

Share :

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के आंकड़ों के आधार पर प्रदेश के शीर्ष 10 जिलाधिकारियों की सूची उत्तर प्रदेश शासन स्तर से जारी की गई है, जिनमें जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को भी शामिल किया गया है। शासन स्तर से जारी की गई रैंकिंग जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था, जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ राजस्व सुधार और समग्र विकास जैसे मानकों पर तैयार की गई है। सूची में शामिल जिलाधिकारी प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कार्य शैली, पारदर्शिता और जनसेवा के लिए राज्य स्तर पर मिसाल बने हैं।
उत्तर प्रदेश शासन स्तर से जारी अधिकारियों की उक्त सूची में प्रदेश के महराजगंज के डीएम संतोष कुमार शर्मा, जालौन के डीएम राजेश कुमार पांडेय, लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, बरेली के डीएम अविनाश सिंह, शाहजहांपुर के डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, श्रावस्ती के डीएम अजय कुमार द्विवेदी, कुशीनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर, ललितपुर के डीएम अक्षय त्रिपाठी, हरदोई के डीएम अनुनय झा और मुजफ्फरनगर जनपद के डीएम उमेश कुमार मिश्रा का नाम शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इन चयनित आलाधिकारियों की कार्यशैली को प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बताया गया है। प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल जनपद मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा की उपलब्धियों में जन सुनवाई में तत्परता, कानून-व्यवस्था में सुधार और विकास कार्यों की सक्रिय मॉनिटरिंग को प्रमुख रूप से सराहा गया है। बता दें, शासन स्तर से जारी यह रैंकिंग न केवल इन आलाधिकारियों के उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल को ही उजागर करती है, अपितु उत्तर प्रदेश में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की यूपी शासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal