हॉफ गए ट्रांसफार्मर, लोग हुए बेहाल, बिजली आपूर्ति हुई ठप

Share :

मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी समेत जनपद में भीषण गर्मी और उमस के साथ शुरू लू ने लोगों को बदहाल कर दिया है, ऐसे में आमजन ही नहीं अपितु विद्युत विभागीय अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई है। जनपद में आपूर्ति से अधिक खपत के बीच जहां विद्युत ट्रांसफार्मर हॉफने लगे हैं, वहीं क्षमता से अधिक लोड बढ़ जाने के कारण जनपद में बीते कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत बढ़ गई है, जिसे दुरूस्त करने के लिए जिले के विद्युत विभाग के पसीने छूट गए हैं।
जिले में भीषण गर्मी में बिजली कटौती लोगों के पसीने छुटा रही है। ऐसे हालातों में जहां लगातार बिजली की बढ़ती डिमांड के बीच पावर कारपोरेशन को भी पर्याप्त बिजली आपूर्ति कराने में पसीना आ रहा है। इस बीच जिले में बिजलीघर अत्यधिक ओवर लोड होने के कारण ट्रिप हो रही है, वहीं फीडर, ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण फाल्ट की बड़ी समस्या विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ा रही है। बीती रात्रि में मिमलाना रोड बिजलीघर से कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण प्रभावित रही, जिसे दुरूस्त कराने में विभागीय अधिकारियों को पसीने छूटे रहे। ऐसे हालात नगर के अन्य क्षेत्रों में रामपुरी, इन्दिरा कॉलोनी, आनन्दपुरी व केवलपुरी समेत इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों में बदहाल ही रहे। ऐसे में जहां इस बीच देर रात्रि तक भी आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। वर्तमान परिवेश में जनपद में करीब 120 छोटे बड़े बिजलीघर विद्युत आपूर्ति करने में जुटे हैं, जिनमें से अधिकांश बिजलीघर ओवर लोड की समस्या से जूझ रहे हैं। नगरीय क्षेत्र की बात की जाए तो नगर क्षेत्र में मिमलाना रोड, शामली रोड, रुड़की रोड, जिला अस्पताल, टाउनहाल रोड, नुमाईश कैंप , मंडी समिति, रोहाना, पचेंडा और जानसठ रोड आदि बिजलीघर वर्तमान में ओवरलोड की समस्या से आहत हैं, जिसके कारण बार बार इन बिजलीघरों से ट्रिप होने के कारण बिजली के उपकरण फुंकने की शिकायतों के साथ कम वॉल्टेज की समस्या से परेशान हैं। जनपद के ग्रामीण अंचलों का हाल भी कुछ जुदा नहीं है, जिसके कारण लोगों का बुरा हाल है। बिजली की उक्त समस्या को लेकर जब जनपद के प्रभारी मंत्री एवं यूपी सरकार में ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर से शिकायत की तो उन्होंने बड़ी सफाई के साथ विद्युत आपूर्ति की समस्या को पूर्ववर्ती सरकार से बेहतर बताते हुए किनारा कर लिया, जबकि अधिकारी इस समस्या के निदान के लिए मात्र उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील के अलावा कुछ कहने से बचते दिखाई दे रहे हैं, जो विद्युत उपभोक्ताओं के लिए चिंता का कारण बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal