सोमेन्द्र तोमर बोले ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनने की दिशा में अग्रसर देश

Share :

मुजफ्फरनगर। सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल की सफलतम यात्रा को लेकर बुधवार को जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 11 साल पूरे करते हुए भारत की विरासत और संस्कृति को संरक्षित करने के साथ ही आर्थिक, सामाजिक व वैश्विक मंच पर बेहतर प्रगति के बूते 11वीं अर्थ व्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया। मेक इन इंडिया व डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने निवेश और नवाचार को बढ़ावा दिया, वहीं प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए 34 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों तक पहुंची, जिससे भ्रष्टाचार कम हुआ। स्वच्छ भारत अभियान ने 11.72 करोड़ रुपए से शौचालयों का निर्माण किया, जबकि जल जीवन मिशन ने 11.82 करोड़ ग्रामीण घरों को नल जल कनेक्शन प्रदान किया, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहा, जिसमें 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिलाओं को दिया व उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी 28 प्रतिशत बढ़ी। आयुष्मान भारत योजना ने 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया।
आर्थिक मोर्चे पर प्रभारी मंत्री डॉ. तोमर ने कहा कि पिछले 11 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, वहीं सरकार ने 4 करोड़ मकान बनाए हैं और आगे तीन करोड़ मकानों का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरे कार्यकाल में आॅपरेशन सिंदूर, वक्फ संशोधन विधेयक 2024 व वैश्विक मंच पर देश की बढ़ती साख ने इस अवधि को परिभाषित किया। इसने देश को विकसित भारत के पथ पर और मजबूती से अग्रसर किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल ने भारत को कई क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। पहली उपलब्धि आयुष्मान भारत योजना, जिसने 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया। वहीं मेक इन इंडिया ने विनिर्माण और निवेश को बढ़ावा दिया, जिससे भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विद्युत उपभोक्ताओं से पीएम सूर्र्य ऊर्जा घर के माध्यम से इस योजना का लाभ उठाने के साथ सरकार की आत्म निर्भर बनने की योजना को धरातल पर उतारने में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के मुकाबले वर्तमान में प्रर्याप्त ऊर्जा होने के साथ हालात बेहतर हैं। प्राकृतिक आपदाओं को छोड़ दिया जाए तो आज प्रदेश में 31 हजार मेगावॉट से भी अधिक ऊर्जा की आपूर्ति की जा रही है, जो स्वयं में एक बड़ा कीर्तिमान है। इस दौरान मुख्य रूप से नगर विधायक व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, अचिंत मित्तल, पवन अरोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई