अवैध मजार निर्माण पर बने साकेत में टकराव के आसार

Share :

मुजफ्फरनगर। राष्टÑीय हिन्दू शक्ति संगठन की साकेत कॉलोनी निवासियों के साथ संपन्न बैठक में ट्रांसफार्मर वाली गली नंबर तीन में सड़क पर सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को हटाने पर चर्चा की गई। इस दौरान अधिकांश लोगों ने सर्वसम्मति से इस अवैध मजार को हटाने को लेकर अपना समर्थन राष्टÑीय हिन्दू शक्ति संगठन को देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही आगामी 10 जून को पूर्व में घोषित अवैध मजार को हटाने की तिथि को स्थगित करते हुए जिला प्रशासन को स्पष्ट रूप से चेताया कि यदि 14 जून तक नहीं हटाया गया तो 15 जून को हिन्दू शक्ति संगठन व स्थानीय निवासी स्वयं अवैध मजार को हटाने का काम करेंगे।
अनिल मलिक के आवास पर संपन्न बैठक में संगठन के राष्टÑीय संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि साकेत कॉलोनी में गली नंबर 3 में सड़क पर बनी मजार अवैध है। हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में बनी हुई इस अवैध मजार का यहां कोई भी औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मजार को अवैध रूप से अतिक्रमण करते हुए इस सड़क पर बनाया गया है जिसके बारे में जिलाधिकारी को पूर्व में ज्ञापन के माध्यम से एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस अवैध मजार को हटाने में न जाने किस कारण विलंब कर रहा है, यह समझ से परे है।
इस दौरान सरिता शर्मा अरोड़ा ने कहा कि इस अवैध मजार से कॉलोनी वासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जब कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि सरकारी संपत्ति पर कोई अवैध निर्माण है उसे तुरंत हटाया जाए। बैठक में कॉलोनी के जिम्मेदार लोगों ने अपना पक्ष रखते हुए प्रशासन से मांग की कि इसे तुरंत हटाया जाए, अन्यथा फिर रविवार को 15 जून अवैध मजार को हटाने के पश्चात उसी स्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रवीण जैन, संजय गोस्वामी, श्याम वर्मा, अनुराग सिंघल, संदीप मलिक, बिजेंद्र मलिक, सुशील वर्मा, आर आर मलिक, प्रमोद शर्मा, अनिल मलिक, मुकेश सिंह, अजय अग्रवाल, पंकज त्यागी, राजेंद्र कौशिक, अमित गोयल, अजय गुप्ता, अभिषेक, कार्तिक त्यागी, नीरज अग्रवाल, प्रभात तायल, उज्ज्वल जैन, कुलदीप शर्मा, अनिल कुमार, दिनेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal